PM Modi: पीएम मोदी ने दी मकर संक्रांति, माघ बिहू और उत्तरायण की हार्दिक शुभकामनाएं

मकर संक्रांति पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने मकर संक्रांति, माघ बिहू और उत्तरायण के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिल-गुड़ और सूर्यदेव का महत्व बताया और खुशहाली, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

मकर संक्रांति 2026: स्नान-दान से खुलेगा पुण्य का द्वार, जानिए सही तिथि और विधि

मकर संक्रांति का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। इस दिन पवित्र स्नान, दान और धार्मिक नियमों का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि सही तिथि पर स्नान-दान करने से दोष दूर होते हैं, मन को शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Iran US Tension: ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार, अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को भेजा पत्र

ईरान में फैली हिंसा, हालात गंभीर

ईरान ने अमेरिका पर हिंसा भड़काने और बल प्रयोग की धमकी देने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद को पत्र लिखा है। ईरान ने ट्रंप के बयानों को आंतरिक अस्थिरता बढ़ाने वाला बताया है। वहीं ट्रंप ने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द करने और जरूरत पड़ने पर सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। इस पूरे घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ा दिया है।