30-day validity brings relief: देश के करोड़ों प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए राहत की खबर है। सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर से जुड़े नए नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत मोबाइल कंपनियों को 30 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने के साथ-साथ केवल वॉइस कॉलिंग और SMS वाले सस्ते प्लान भी देने होंगे। इस फैसले पर सांसद राघव चड्ढा ने भी खुशी जाहिर की है।
30-day validity brings relief: अब साल में 13 नहीं, 12 बार करना होगा रिचार्ज-
अब तक कई टेलीकॉम कंपनियां एक महीने के नाम पर 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान उपलब्ध कराती थीं। ऐसे में हर महीने कुछ दिन कम होने की वजह से सालभर में ग्राहकों को 12 की जगह 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था। नए नियमों के बाद 30 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान उपलब्ध होंगे, जिससे यूजर्स को साल में 12 बार ही रिचार्ज कराने की जरूरत होगी।
30-day validity brings relief: बिना डेटा वाले Voice और SMS प्लान भी मिलेंगे-
नए नियमों के तहत उन ग्राहकों के लिए भी सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने का प्रावधान है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। ऐसे प्लान में केवल वॉइस कॉलिंग और SMS की सुविधा दी जाएगी।
बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स को फायदा-
देश में बड़ी संख्या में लोग आज भी फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग की जरूरत होती है। नए प्लान ऐसे यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें डेटा वाली सेवाओं के लिए अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
सस्ते कॉलिंग विकल्प होंगे उपलब्ध-
केवल कॉलिंग और SMS की जरूरत वाले ग्राहकों को अब अलग से सस्ते विकल्प मिल सकेंगे। इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल बहुत कम या बिल्कुल नहीं करते हैं।
संसद में राघव चड्ढा ने उठाया था मुद्दा-
सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने 11 मार्च को संसद में 28 दिन की रिचार्ज वैलिडिटी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सवाल किया था कि 28 दिनों के साइकिल के कारण ग्राहकों पर अतिरिक्त रिचार्ज का बोझ क्यों पड़ना चाहिए।
सरकार की ओर से ‘टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026’ के तहत किए गए बदलावों को इसी समस्या से जोड़कर देखा जा रहा है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए इसे आम उपभोक्ताओं के लिए राहत बताया।
यह भी पढ़े- IND vs WI: विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकों से भारत की धमाकेदार जीत









