Home » बिज़नेस » EPFO की WhatsApp सर्विस लॉन्च होते ही आई शिकायतों की बाढ़, PF बैलेंस और पासबुक में आ रही दिक्कत

EPFO की WhatsApp सर्विस लॉन्च होते ही आई शिकायतों की बाढ़, PF बैलेंस और पासबुक में आ रही दिक्कत

EPFO WhatsApp Service:

EPFO WhatsApp Service: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करीब 8 करोड़ सदस्यों के लिए WhatsApp सर्विस शुरू की है। इस सुविधा के जरिए कर्मचारी घर बैठे अपना PF बैलेंस चेक करने, पिछले 5 ट्रांजैक्शन की जानकारी लेने और पासबुक डाउनलोड करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, लॉन्च होने के एक दिन बाद ही इस नई सर्विस को लेकर यूजर्स की शिकायतें सामने आने लगी हैं। कई लोगों का कहना है कि WhatsApp पर मैसेज भेजने के बाद काफी देर तक जवाब नहीं मिल रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स को अलग-अलग विकल्प चुनने पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा है।

EPFO WhatsApp Service: WhatsApp पर Hi भेजने के बाद भी नहीं मिल रहा जवाब

EPFO ने सदस्यों के लिए आधिकारिक WhatsApp नंबर 8796441800 जारी किया है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए सदस्यों को इस नंबर पर Hi लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद चैटबॉट के जरिए भाषा चुनने और आगे की सेवाओं का विकल्प मिलता है।भाषा चुनने के बाद यूजर्स को PF बैलेंस चेक करने, पिछले 5 ट्रांजैक्शन देखने और पासबुक डाउनलोड करने जैसे विकल्प दिखाई देते हैं। हालांकि, कई यूजर्स की शिकायत है कि इनमें से किसी भी विकल्प पर क्लिक करने के बाद जरूरी जानकारी नहीं मिल रही है।

EPFO WhatsApp Service: बार-बार आ रहा ‘Something Went Wrong’ का मैसेज

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस नई सर्विस को लेकर अपनी परेशानी साझा की है। कुछ लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि बार-बार कोशिश करने के बावजूद उन्हें ‘We couldn’t complete that. Something went wrong. Please try again after some time’ का मैसेज दिखाई दे रहा है। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि शुरुआती मैसेज का जवाब मिलने में ही काफी समय लग रहा है। इसके अलावा चैटबॉट में दिए गए तीनों विकल्प आजमाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यूजर्स ने EPFO से तकनीकी खामियों को जल्द ठीक करने की मांग की है।

क्या है EPFO की WhatsApp सर्विस का मकसद?

EPFO की इस पहल का मुख्य उद्देश्य PF सदस्यों को छोटी-छोटी जानकारियों के लिए आधिकारिक पोर्टल या दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना है। WhatsApp के जरिए सदस्य घर बैठे PF बैलेंस, पिछले पांच ट्रांजैक्शन और पासबुक से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं में भी सदस्यों को सहायता देने की बात कही गई है। इस सुविधा के शुरू होने से PF से जुड़ी सेवाओं को अधिक आसान और सुलभ बनाने की उम्मीद थी।

WhatsApp सर्विस काम नहीं कर रही तो क्या करें?

फिलहाल, 2 नवंबर को सामने आ रही शिकायतों के बीच EPFO की ओर से तकनीकी दिक्कतों को लेकर कोई स्पष्ट आधिकारिक जवाब सामने नहीं आया है। ऐसे में जिन सदस्यों को WhatsApp सर्विस के जरिए जानकारी नहीं मिल पा रही है, वे फिलहाल दूसरे आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

– EPFO मेंबर पोर्टल: यहां लॉगिन करके PF बैलेंस और पासबुक चेक कर सकते हैं।
– UMANG ऐप: इसके जरिए भी PF बैलेंस और पासबुक से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सकती है।

जब तक WhatsApp सर्विस की तकनीकी समस्या दूर नहीं होती, सदस्य इन माध्यमों से अपने PF खाते की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समय सीमा