Home » राजनीति » NCP विलय पर फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- हमारे बिना फैसला नहीं हो सकता

NCP विलय पर फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- हमारे बिना फैसला नहीं हो सकता

NCP Merger:

NCP Merger: महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के विलय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शरद पवार और सुनेत्रा पवार ही विलय को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी तक बीजेपी के साथ इस संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है। फडणवीस ने कहा कि एनसीपी के दोनों गुटों का विलय बीजेपी को बताए बिना नहीं हो सकता। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या-क्या कहा।

NCP Merger: ‘हमारे बिना NCP का विलय नहीं हो सकता’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ में दिवाली मिलन समारोह के दौरान मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय पर उन्होंने कहा कि अगर शरद पवार और सुनेत्रा पवार विलय का फैसला करते हैं, तो उन्हें बीजेपी को इसकी जानकारी देनी होगी। फडणवीस ने कहा, “अगर शरद पवार और सुनेत्रा पवार विलय का फैसला करते हैं, तो वे आकर हमें बताएंगे। हमारे बिना विलय नहीं हो सकता। लेकिन अभी तक किसी ने भी इस बारे में हमें कुछ नहीं बताया है।”

NCP Merger: सुनेत्रा पवार की अजित पवार से तुलना करना अनुचित

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा पवार और उनके दिवंगत पति अजित पवार की राजनीतिक तुलना को अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि अजित पवार एक अनुभवी नेता थे, जिन्हें महाराष्ट्र की राजनीति और राज्य की परिस्थितियों की गहरी समझ थी। उनके पास कई दशकों का राजनीतिक अनुभव था। ऐसे में उनकी तुलना सुनेत्रा पवार से करना सही नहीं है।

‘परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल रही हैं सुनेत्रा पवार’

फडणवीस ने कहा कि सुनेत्रा पवार अभी राजनीति में नई हैं और धीरे-धीरे परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल रही हैं। उन्होंने कहा कि अजित पवार जैसे अनुभवी नेता से उनकी तुलना करना उचित नहीं होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि सुनेत्रा पवार और एनसीपी के अन्य वरिष्ठ नेता मिलकर पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और जनता की सेवा कर रहे हैं।

NCP के दोनों गुटों के एकीकरण की क्यों हो रही चर्चा?

दरअसल, महाराष्ट्र में एनसीपी के दोनों गुटों के एकीकरण की अटकलें पिछले कुछ समय से तेज हैं। हाल ही में अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल समेत अन्य नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद प्रफुल्ल पटेल मुंबई के अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मिलने पहुंचे थे। इन मुलाकातों के बाद दोनों गुटों के बीच नजदीकियां बढ़ने और संभावित विलय की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। फिलहाल देवेंद्र फडणवीस के बयान से साफ है कि बीजेपी इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। अब देखना होगा कि शरद पवार और सुनेत्रा पवार की ओर से विलय को लेकर क्या रुख सामने आता है और इसका महाराष्ट्र की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

यह भी पढ़े- सोनिया गांधी की किताब में बड़े खुलासे: राजीव से मोहब्बत, इंदिरा की आंखों में आंसू और मेनका से टकराव की कहानी