Home » राजनीति » कांग्रेस से सीट बंटवारे के बीच सपा ने जारी की पहली लिस्ट, 5 उम्मीदवारों का ऐलान

कांग्रेस से सीट बंटवारे के बीच सपा ने जारी की पहली लिस्ट, 5 उम्मीदवारों का ऐलान

SP Candidates List:

SP Candidates List: समाजवादी पार्टी (सपा) ने कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत के बीच उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली लिस्ट में पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। इनमें बेहट, सहारनपुर, कैराना, अमरोहा और ललितपुर विधानसभा सीटें शामिल हैं।

SP Candidates List: सपा की पहली लिस्ट में इन पांच उम्मीदवारों को मिला टिकट

समाजवादी पार्टी ने बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, सहारनपुर से आशु मलिक, कैराना से नाहिद हसन, अमरोहा से महबूब अली और ललितपुर से ज्योति लोधी को चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची को कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर जारी बातचीत के बीच अहम कदम माना जा रहा है।

SP Candidates List: अखिलेश यादव ने कांग्रेस को दिया जीत का फॉर्मूला

इससे पहले मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि सहयोगी दल को सौहार्द और सूझबूझ के साथ सीटों के बजाय जीत के समीकरण पर विचार करना चाहिए।अखिलेश यादव ने कांग्रेस से सपा की ओर से प्रस्तावित 26 सीटों के अलावा अन्य संभावित सीटों की सूची भी भेजने का आग्रह किया था। उनका कहना था कि गठबंधन का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना और इसके बाद केंद्र में भी सत्ता परिवर्तन करना होना चाहिए।

‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर दिया जोर

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस को संबोधित करते हुए लिखा, ‘हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे। इसी आशा के साथ आप-हम सीट की जगह जीत के समीकरण पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी ऐसा हो।’ उन्होंने आगे कहा कि देश का भविष्य संवारने में दोनों दलों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो सकता है। सपा की ओर से पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत पर सबकी नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़े- पाकिस्तान में आसिम मुनीर के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, क्यों उठ रही आजाद सिंधदेश की मांग?