Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » हार्दिक पांड्या के बाद पंजाब किंग्स में शामिल हुए मुंबई इंडियंस के एक और पूर्व सदस्य, IPL 2027 से पहले कोचिंग स्टाफ में एंट्री

हार्दिक पांड्या के बाद पंजाब किंग्स में शामिल हुए मुंबई इंडियंस के एक और पूर्व सदस्य, IPL 2027 से पहले कोचिंग स्टाफ में एंट्री

Paras Mhambrey:

Paras Mhambrey: IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स ने बड़ा ऐलान किया है। हाल ही में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स से जुड़े थे। अब MI के एक और पूर्व सदस्य की PBKS में एंट्री हो गई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस के साथ कार्यकाल समाप्त होने के बाद पारस म्हाम्ब्रे अब पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। पिछले कुछ समय से उनके PBKS में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है।

Paras Mhambrey: पंजाब किंग्स में शामिल हुए पारस म्हाम्ब्रे

टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का हाल ही में मुंबई इंडियंस के साथ कार्यकाल समाप्त हुआ था। इसके बाद उनके पंजाब किंग्स में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं। अब पारस म्हाम्ब्रे आधिकारिक रूप से PBKS का हिस्सा बन गए हैं। वह टीम में तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। पारस म्हाम्ब्रे को कोचिंग का लंबा अनुभव है और वह भारतीय क्रिकेट में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। अब वह पंजाब किंग्स के साथ अपना नया सफर शुरू करने जा रहे हैं।

Paras Mhambrey: कैसा रहा है पारस म्हाम्ब्रे का कोचिंग करियर?

पारस म्हाम्ब्रे ने साल 2003 में अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले बंगाल क्रिकेट टीम के साथ काम किया। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र, बड़ौदा और विदर्भ की टीमों के लिए हेड कोच और गेंदबाजी सलाहकार की भूमिका निभाई। पारस ने 2015 से 2021 के बीच भारतीय अंडर-19 टीम और इंडिया-ए के साथ भी काम किया। उनके अनुभव को देखते हुए 2021 में उन्हें टीम इंडिया का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया।

राहुल द्रविड़ के साथ किया काम, भारत को वर्ल्ड कप जिताने में निभाई भूमिका

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच के रूप में पारस म्हाम्ब्रे ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ काम किया। उनके कार्यकाल के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान टीम इंडिया 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची।इसके बाद 2024 में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। इसी जीत के साथ पारस म्हाम्ब्रे का टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया।

मुंबई इंडियंस छोड़ अब पंजाब किंग्स से जुड़े

पारस म्हाम्ब्रे ने अक्टूबर 2024 में मुंबई इंडियंस के साथ काम करना शुरू किया था। वह टीम में तेज गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने का फैसला किया। इसके बाद पारस म्हाम्ब्रे और लसिथ मलिंगा का गेंदबाजी कोच के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया। अब पारस पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। इससे पहले हार्दिक पांड्या भी ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स पहुंचे थे। ऐसे में IPL 2027 से पहले PBKS के कोचिंग स्टाफ और टीम में मुंबई इंडियंस के पूर्व सदस्यों की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़े- UP Election 2027: सपा कल जारी करेगी ‘जन-मन घोषणा-पत्र’, जानें मेनिफेस्टो में क्या-क्या होगा?