UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर अपना चुनावी घोषणा-पत्र जारी करेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 3 बजे लखनऊ के सेंटरम होटल में ‘जन-मन घोषणा-पत्र’ जारी करेंगे। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्य आजम खान भी नजर आएंगे। समाजवादी पार्टी ने अपने इस घोषणा-पत्र को ‘2027 के संकल्प-PDA प्रणपत्र’ नाम दिया है। इस बार पार्टी का फोकस पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों पर रहेगा। इसके साथ ही घोषणा-पत्र में आम जनता से जुड़े मुद्दों और प्रदेश के विकास को लेकर भी कई वादे शामिल किए जाएंगे।
UP Election 2027: तीन श्रेणियों में जारी होगा घोषणा-पत्र
समाजवादी पार्टी का चुनावी घोषणा-पत्र तीन अलग-अलग श्रेणियों में जारी किया जाएगा। इसमें प्रदेश स्तर से लेकर जिला और राजधानी लखनऊ तक की जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा।
1. राज्य स्तरीय घोषणा-पत्र: इसमें पूरे उत्तर प्रदेश के विकास, प्रदेश की प्रमुख समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनावी वादे शामिल होंगे।
2. सभी 75 जिलों के लिए अलग घोषणा-पत्र: सपा प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए अलग-अलग घोषणा-पत्र जारी करेगी। इनमें स्थानीय समस्याओं, विकास योजनाओं, जरूरतों और क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।
3. लखनऊ के लिए अलग घोषणा-पत्र: राजधानी लखनऊ के लिए भी पार्टी अलग से घोषणा-पत्र जारी करेगी। इसमें शहर की स्थानीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को शामिल किया जाएगा।
UP Election 2027: PDA वर्गों पर रहेगा सपा का फोकस
समाजवादी पार्टी के ‘जन-मन घोषणा-पत्र’ में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक यानी PDA वर्गों को प्रमुखता दी जाएगी। पार्टी का प्रयास इन वर्गों से जुड़े मुद्दों को अपने चुनावी एजेंडे में शामिल करने का है। इसके अलावा आम जनता की जरूरतों और प्रदेश के विकास से संबंधित वादे भी घोषणा-पत्र का हिस्सा होंगे।
यह भी पढ़े- पुणे कोर्ट के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, मचेटी से भी किया हमला; 4-5 हमलावर फरार








