Home » स्पोर्ट्स » क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में नहीं दिखा बुमराह का जादू, 5 साल बाद भी वही हाल!

क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में नहीं दिखा बुमराह का जादू, 5 साल बाद भी वही हाल!

IND vs NZ:

IND vs NZ: यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह के स्पेल की बात हो और उस स्पेल में विकेट न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की कहानी जसप्रीत बुमराह के लिए अलग रही है। जानकारी के अनुसार, यॉर्कर स्पेशलिस्ट बूम-बूम अपने स्पेल में एक भी विकेट नहीं चटका पाए। जसप्रीत बुमराह ने 26 ओवर का स्पेल डाला। यह उनके करियर का सबसे लंबा स्पेल है। लेकिन लंबे स्पेल होने के बावजूद बुमराह एक भी विकेट नहीं चटका पाए और अपने स्पेल में विकेटलेस रहे।

IND vs NZ: 5 साल बाद भी वही हाल

5 साल पहले यानी 2021 में भी जसप्रीत बुमराह का हाल ऐसा ही था। 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी यॉर्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने 26 ओवर डाले थे। अपने 26 ओवर के स्पेल में बुमराह ने 57 रन खर्च किए थे, पर वे एक भी विकेट नहीं हासिल कर पाए थे और अब 2026 में भी जसप्रीत बुमराह का विकेटलेस रहने का सिलसिला कायम है।

IND vs NZ: आकाशदीप ने खोला पंजा

भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज आकाशदीप रहे। उन्होंने अपने स्पेल में 99 रन देकर पांच विकेट चटकाए हैं। 5 विकेट लेकर आकाशदीप ने दूसरी बार पंजा खोला है। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में उन्होंने अपने करियर का पहला पंजा खोला था। उन्होंने 99 रन देकर 6 विकेट लिए थे। आकाशदीप के अलावा गुरुनूर बरार और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

यह भी पढ़े- परिसीमन बिल का विरोध करेगा INDIA गठबंधन, खरगे बोले- लोकतंत्र के लिए खतरा