Breaking News
Home » बिहार » Mahila Rojgar Yojana: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव, 25 लाख महिलाओं को दी आर्थिक मदद

Mahila Rojgar Yojana: चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव, 25 लाख महिलाओं को दी आर्थिक मदद

Mahila Rojgar Yojana
Mahila Rojgar Yojana

Mahila Rojgar Yojana: भले ही बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आधिकारिक ऐलान अब तक नहीं हुआ है, लेकिन राज्य की सियासत में हलचल तेज हो चुकी है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल रणनीति बनाने और अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। मैदान में उतरने से पहले ही बयानबाज़ी और जोड़तोड़ का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच महिला वोटरों को लुभाने के लिए आज शुक्रवार को बिहार की नीतिश सरकार ने ‘महिला रोजगार योजना’ के तहत 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने किया था शुभारंभ

Mahila Rojgar Yojana: इस खास मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बात करते हुए कहा कि आज खुशी की बात है कि ‘महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया था। 75 लाख महिलाओं को यह सहायता राशि दी गई थी। इस प्रकार पहले 75 लाख और आज 25 लाख महिलाओं को यह राशि दी जा रही है। यानी कुल एक करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल जाएगा। आगे अपनी बात रखते हुए सीएम ने कहा कि आप जानते हैं कि इस योजना का फायदा राज्य के हर परिवार की एक महिला को दिया जाना है,  इसलिए अब तो जो महिलाएं शेष रह गई हैं उन्हीं को 10 हजार रुपये की सहायता राशि देनी है। उसके लिए अभी से ही तारिखों का चयन कर लिया गया है। अगली तारिख 6 अक्टूबर है। इसके बाद लगभग हर सप्ताह राशि बैंक खाते में भेज दी जाएगी। जिनका रोजगार चलेगा उन्हें आगे 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी।

लालू-राबड़ी पर कसा तंज

Mahila Rojgar Yojana: इस दौरान सीएम नीतीश ने लालू-राबड़ी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप सब जानते हैं कि हम लोगों के पहले जो सरकार थी उसने कोई काम नहीं किया। बहुत बुरा हाल था। लेकिन जब सत्ता की चाबी हमारे हाथों में आई तो हम लोग बिहार के विकास के लिए काम करते रहे। सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है, जो आगे भी इसी तरह से होता रहेगा।

 

ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की सबसे हॉट सीट बनी अलौली, यहां नहीं चलेगा जातीय कार्ड, विकास भी मांगेगा जवाब !