ख़बर का असर

Home » बिहार » Bihar Election 2025: अबकी बार बिहार में बंदूक़ नहीं, वोट की गूंज सुनाई दी! जनता ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

Bihar Election 2025: अबकी बार बिहार में बंदूक़ नहीं, वोट की गूंज सुनाई दी! जनता ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: इस बार वोटिंग में बिहार की जनता ने ऐसा इतिहास रचा, जो पहले कभी नहीं देखा गया। क्योंकि जिस राज्य में पहले कभी मतदान के दौरान गोलियां चला करती थी, बूथ लुटा करते थे, वहां अब छिटपुट घटनाओं के बाद पहले चरण की वोटिंग में 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। मतदाताओं ने उत्साह से बूथों पर पहुंचकर लोकतंत्र का जश्न मनाया। जिसे देख साफ पता चलता है कि बिहार में आया यह परिवर्तन सकारात्मक है। इसके लिए चुनाव आयोग और पूरे प्रशासनिक तंत्र की प्रशंसा करनी होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में सबसे अधिक 64.66% मतदान हुआ है। आपको बता दें कि बिहार के इतिहास में किसी भी चुनाव में इतनी वोटिंग नहीं हुई है।

20 साल में पहली बार इतना मतदान

Bihar Election 2025: चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में इस बार रिकॉर्ड तोड़ 64.66 फीसदी मतदान हुआ। यह 1951 के बाद अब तक का सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत है। यानी पूरे 75 साल में पहली बार इतना जबरदस्त मतदान हुआ है। इससे पहले 1998 में 64 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए 70 फीसदी से ज्यादा मतदान किया। आंकड़ों के अनुसार, बिहार के 18 जिलों में मतदान के दौरान मुजफ्फरपुर में 70.96 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि समस्तीपुर में 70.63 प्रतिशत मतदान। मधेपुरा में 67.21 प्रतिशत मतदान, वैशाली में 67.37 प्रतिशत, सहरसा में 66.84 प्रतिशत, खगड़िया में 66.36 प्रतिशत, लखीसराय में 65.05 प्रतिशत, मुंगेर में 60.40 प्रतिशत, सीवान में 60.31 प्रतिशत, नालंदा में 58.91 प्रतिशत और पटना में 57 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 1951-52 के विधानसभा चुनावों में राज्य में सबसे कम 42.6 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले 2000 के चुनाव में सबसे अधिक 62.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। ये आंकड़े चुनाव आयोग की वेबसाइट से लिए गए है।

बंपर वोटिंग से प्रशांत किशोर उत्साहित 

Bihar Election 2025: बिहार में बंपर वोटिंग से उत्साहित जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता के पास जनसुराज के तौर पर एक विकल्प मिला है, इसलिए बिहार की जनता ने इतनी बड़ी संख्या में वोटिंग की है। गयाजी में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की सबसे बड़ी सफलता यह है कि लोगों के पास अब एक विकल्प है। भाजपा के डर से नीतीश-भाजपा को वोट देने की मजबूरी खत्म हो गई है। लोग उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें एक नया विकल्प, एक नया रास्ता दिख रहा है। इसलिए इतनी बड़ी संख्या में मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत आज़ादी के बाद से अब तक का सबसे ज़्यादा है। मैं महीनों से कह रहा हूं कि बिहार में 60 प्रतिशत से ज़्यादा जनता बदलाव चाहती है। अब, जनसुराज की वजह से लोगों के पास एक विकल्प है। बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत दर्शाता है कि लोग विकल्प पाकर खुश हैं, और छठ के बाद भी यहां रुके प्रवासी मजदूरों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। वे इन चुनावों में एक्स फैक्टर हैं। जन सुराज को पूरा भरोसा है। 14 नवंबर को इतिहास लिखा जाएगा।

प्रशांत किशोर उत्साहित
                                                                                  प्रशांत किशोर उत्साहित

प्रशांत का सम्राट चौधरी पर तंज

Bihar Election 2025: जबकि बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि सम्राट चौधरी को पहले इस बात की चिंता करनी चाहिए कि तारापुर में वे जीत रहे हैं या हार रहे हैं। उन्हें खुद पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जैसे नेता कभी नीतीश कुमार को लाते हैं, कभी राजनाथ सिंह को, क्योंकि उन्हें हार का इतना डर है कि वे एनडीए के हर बड़े नेता को बुलाकर उनके लिए सभाएं और रैलियां कर रहे हैं। अगर जीत के लिए सुनिश्चित हैं तो बड़े-बड़े नेताओं की रैलियां क्यों करा रहे हैं? उनके पास जनता के बीच कोई मुद्दा नहीं है, जनता उन्हें क्यों चुनेगी? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तो छह महीने पहले से खुद को मुख्यमंत्री मान चुके हैं, धरातल पर क्या चीज चल रही है, उन्हें मालूम नहीं है। किसी पार्टी ने नहीं कहा था कि इस चुनाव में भारी तादाद में वोटिंग होगी।

ये भी पढ़े… Delhi IGI Airport: एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी के चलते 100 उड़ानों में देरी, यात्रियों हुए परेशान

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल