Home » उत्तर प्रदेश » UP ENCOUNTER : 50 हजार का इनामी हसीन ढेर, 24 से ज्यादा केसों में वांछित था संभल का हिस्ट्रीशीटर

UP ENCOUNTER : 50 हजार का इनामी हसीन ढेर, 24 से ज्यादा केसों में वांछित था संभल का हिस्ट्रीशीटर

UP ENCOUNTER : उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हापुड़ जिले के कपूरपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश हसीन मारा गया। संभल का रहने वाला यह हिस्ट्रीशीटर पुलिस रिकॉर्ड में गोकशी, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, कई कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।

सूचना पर घेराबंदी, मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश

UP ENCOUNTER : रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी कर रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर विनोद पांडेय के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही कार सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें हसीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी धौलाना से हायर सेंटर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

38 दिनों में यूपी में 11वां एनकाउंटर

UP ENCOUNTER : घटना के बाद फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। यह मुठभेड़ उत्तर प्रदेश में पिछले 38 दिनों में 11वां एनकाउंटर है।

कई जिलों में फैला था अपराध का नेटवर्क

UP ENCOUNTER : हसीन मूल रूप से संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के मैनौटा गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ हापुड़, मुजफ्फरनगर,संभल,अमरोहा और गौतमबुद्धनगर जिलों में 24 से अधिक केस दर्ज थे। पुलिस रिकॉर्ड में वह एक कुख्यात गौ-तस्कर और गैंगस्टर एक्ट के तहत चिन्हित अपराधी था।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

ये भी पढ़े ..MP NEWS: जानें क्या सुझाव दिए कांग्रेस प्रशिक्षण सत्र में दिग्विजय