Home » नई दिल्ली » DELHI POLLUTION : दिल्ली का औसत AQI 372, ज्यादातर इलाकों में 300 से 400 के बीच; ठंडी हवा और पराली के धुएं से हालात बिगड़े

DELHI POLLUTION : दिल्ली का औसत AQI 372, ज्यादातर इलाकों में 300 से 400 के बीच; ठंडी हवा और पराली के धुएं से हालात बिगड़े

Spread the love

DELHI POLLUTION  : दिल्ली और एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। सोमवार सुबह दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। शहर के ज्यादातर इलाकों में AQI 300 से 400 के बीच रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, फरीदाबाद में AQI 312, गाजियाबाद में 318, ग्रेटर नोएडा में 325, गुरुग्राम में 328 और नोएडा में 310 दर्ज किया गया। यह सभी आंकड़े ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी के बीच हैं।

ठंडी हवा और पराली से बढ़ी जहरीली परत

DELHI POLLUTION : मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हवा की गति कम होने, तापमान गिरने और नमी बढ़ने से प्रदूषक कण ऊपर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, पंजाब-हरियाणा में पराली जलने से धुएं की परत और घनी हो गई है।दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

 स्वास्थ्य पर असर, डॉक्टरों की चेतावनी

DELHI POLLUTION  : पर्यावरण विशेषज्ञों ने चेताया कि ऐसी हवा में लंबे समय तक रहने से सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और फेफड़ों की बीमारियां बढ़ सकती हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लोग  खासकर बच्चे, बुजुर्ग और अस्थमा मरीज घर से कम निकलें और बाहर जाते समय N-95 मास्क पहनें।

सरकारी कदमों का असर सीमित

दिल्ली सरकार द्वारा वाहनों पर रोक, निर्माण कार्यों पर नियंत्रण और एंटी-स्मॉग गन के उपयोग जैसे उपायों के बावजूद हालात में सुधार नहीं दिख रहा है। पर्यावरण विभाग का कहना है कि हवा की गति बढ़ने पर ही राहत संभव है।

ये भी पढ़े … UP ENCOUNTER : 50 हजार का इनामी हसीन ढेर, 24 से ज्यादा केसों में वांछित था संभल का हिस्ट्रीशीटर

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments