Lal Qila Blast: देश का दिल कहे जाने वाली राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल क़िले के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया हैं। जांच एजेंसियों ने जिस शख्स की पहचान संदिग्ध के तौर पर की है, उसका नाम डॉ. उमर मोहम्मद बताया गया है। यह वही व्यक्ति है जिसने भारत के सरकारी कॉलेज से पढ़ाई की, सरकार का वजीफा खाया, सरकारी नौकरी की और टैक्सपेयर के पैसे से वेतन लिया। और इस व्यक्ति ने देश को बदले में क्या दिया? जरा सोचिए आपको बता दें कि विस्फोट सोमवार शाम उस वक्त हुआ जब लाल क़िले के आसपास सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। कार में बैठे आरोपी ने कथित रूप से रिमोट या टाइम डिवाइस से धमाका किया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक 9 लोगों की मौत हुई है और 28 से ज़्यादा लोग घायल हैं।
डॉक्टर कैसे बना संदिग्ध एक खतरनाक सफ़र
Lal Qila Blast: रिपोर्टों के अनुसार उमर मोहम्मद ने श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS किया और GMC अनंतनाग में वरिष्ठ पद पर कार्य किया। बाद में Faridabad के Al Falah कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर रहा। भारत सरकार की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, छात्रवृत्ति और सुविधाएँ पाने के बाद अब वही शिक्षा और अनुभव देश को चोट पहुँचाने में इस्तेमाल होने के आरोप में पाया गया है।
करदाता के पैसों से मिली शिक्षा और नतीजा आतंक
Lal Qila Blast: इस घटना ने देशभर में गुस्सा और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं कि “क्या अब भी हमें यह मानना चाहिए कि आतंक का कोई चेहरा नहीं होता?”
“क्या गरीबी या अशिक्षा ही हिंसा की मूल जड़ हैं?” करदाताओं के पैसों से चलने वाली योजनाएँ जब ऐसे लोगों के हाथ लगती हैं, तो वे विकास नहीं, विनाश का ज़रिया बन जाती हैं।
जांच जारी, सच्चाई सामने आने का इंतज़ार बाकी
Lal Qila Blast: दिल्ली पुलिस, एनआईए और फॉरेंसिक टीमें लगातार जांच में लगी हैं। आरोपी के नेटवर्क, बैंकिंग ट्रेल और डिजिटल कनेक्शन की छानबीन की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों को कठोरतम सज़ा दी जाएगी।
ये भी पढ़े… Delhi Blast: लाल किला ब्लास्ट में मारे गए DTC कंडक्टर के भाई का छलका दर्द, परिवार में छाया मातम








