Baramati by-Election: महाराष्ट्र के बारामती विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए गुरुवार सुबह से मतदान जारी है। इस हाई-प्रोफाइल सीट पर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।
सुनेत्रा पवार ने किया मतदान
सुनेत्रा पवार ने गांगूबाई काटे जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि यह चुनाव बारामती की जनता खुद लड़ रही है और लोग “अजित दादा” के विकास कार्यों को ध्यान में रखकर मतदान कर रहे हैं।
Baramati by-Election: ‘विकास पर लगेगी जनता की मुहर’
सुनेत्रा पवार ने विश्वास जताया कि अजित पवार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हुए जनता उनके पक्ष में जनादेश देगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक भी है, क्योंकि लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के रूप में मतदान कर रहे हैं।
पवार परिवार के समर्थन का जिक्र
उन्होंने कहा कि पिछले 60 वर्षों से बारामती की जनता पवार परिवार के साथ खड़ी रही है। इस बार का चुनाव खास है क्योंकि यह शरद पवार की गैरमौजूदगी में हो रहा है। सुनेत्रा पवार ने बताया कि खराब स्वास्थ्य के चलते शरद पवार मतदान नहीं कर सके, लेकिन उनका आशीर्वाद उनके साथ है।
Baramati by-Election: पार्थ पवार ने भी किया मतदान
पार्थ पवार ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की जागरूकता को दर्शाती हैं।
मतदाताओं से की अपील
सुनेत्रा पवार ने अधिक से अधिक लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि बारामती का भविष्य तय करने में हर वोट महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए अपना फैसला सुनाएगी।
ये भी पढे… क्या इस बार बदलेगा बंगाल? वोटिंग के बीच मतदाताओं की चौंकाने वाली राय!, जानिए क्या कहा…








