MP NEWS: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रोपित बीज को वटवृक्ष के रूप में देखकर हर्ष और गर्व होता है। उन्होंने कहा कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भारत की एकता का तीर्थ है।
स्वागत स्टेच्यू ऑफ यूनिटी से स्वागत हुआ
MP NEWS: राज्यपाल पटेल गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व के 11वें दिन (11 नवंबर) के कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह उपरांत स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और भारत भारती के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति प्रतीक भेंट कर किया गया।

‘भारत पर्व’ एकता और आत्मगौरव का उत्सव
MP NEWS: राज्यपाल पटेल ने कहा कि भारत पर्व केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और आत्मगौरव की भावना को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस राष्ट्रीय एकता की नींव रखी, उसका प्रतीक यह पवित्र स्थल है।
1 से 15 नवंबर तक चलेगा
MP NEWS: उन्होंने कहा कि भारत पर्व के माध्यम से देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोक संस्कृति, खान-पान और वस्त्र-विन्यास का संगम देखने को मिलता है, जो हमारी ‘अनेकता में एकता’ का सजीव प्रमाण है। राज्यपाल ने बताया कि 1 से 15 नवंबर तक चलने वाले भारत पर्व के दौरान देश के सभी राज्यों के राज्यपाल भी कार्यक्रमों में सम्मिलित हो रहे हैं, जो राष्ट्रीय एकता की भावना को और सशक्त बनाता है।
मध्यप्रदेश की झलक ने मोहा दर्शकों का मन
MP NEWS: कार्यक्रम के प्रारंभ में गुजरात के ऊर्जा, पेट्रोलियम एवं कानून राज्य मंत्री कोशिक विकरिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण की संकल्पना से जुड़े जिले के पूर्व प्रभारी मंत्री मंगुभाई पटेल आज मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में उपस्थित हैं।
सांस्कृतिक संध्या की पहली प्रस्तुति मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल के प्रसिद्ध लोक नृत्य “बधाई हो” से हुई। इसके बाद मध्यप्रदेश, मणिपुर, नागालैंड और गुजरात के लोक कलाकारों ने कुल 9 मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था मध्यप्रदेश की विकास यात्रा, कला, शिल्प और विरासत को दर्शाने वाली मल्टीमीडिया प्रस्तुति, जिसमें दृश्य-श्रव्य और नृत्य के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया गया।
राज्यपाल ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
राज्यपाल पटेल ने भारत पर्व में लगाई गई विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के इन्फॉर्मेशन स्टॉल, फूड स्टॉल और हस्तशिल्प स्टॉल का भी भ्रमण किया और कलाकारों, कारीगरों व कर्मचारियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
‘थोपा’ और ‘सन्नाटा’ का रसास्वादन
MP NEWS: राज्यपाल ने महेश्वरी साड़ी के स्टॉल पर विक्रेताओं से चर्चा की और फूड स्टॉल पर चंबल के पारंपरिक व्यंजन ‘थोपा’ और ‘सन्नाटा’ का रसास्वादन किया। उन्हें बताया गया कि स्टॉल पर आलू बेड़नी, पूड़ी निमोना, मक्के की खीर और कोदो की खीर भी उपलब्ध हैं। भारत पर्व में शामिल होने से पूर्व राज्यपाल पटेल ने आरोग्य वन, सरदार पटेल जियोलॉजिकल पार्क, सरदार सरोवर डैम, रिवर बेड पॉवर हाउस और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी परिसर की गैलरी एवं थीम पवेलियन का भी अवलोकन किया।
ये भी पढ़े.. MP NEWS: “दिल्ली ब्लास्ट से लेकर केरवा विवाद तक, पटवारी के निशाने पर सत्ता!”







