BIHAR ELECTION: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। रिकॉर्ड 67.13% मतदान वाले इस चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। यह बिहार में 1951 के बाद अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।
पूरा चुनाव शांतिपूर्ण रहा
BIHAR ELECTION: निर्वाचन आयोग ने बताया कि पूरा चुनाव शांतिपूर्ण रहा, कहीं भी पुनर्मतदान की मांग नहीं आई और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान भी शून्य अपील दर्ज हुईं। आयोग के मुताबिक, यह चुनाव व्यवस्था पर जनता के भरोसे और प्रशासन की दक्षता का प्रमाण है।
243 सीटों पर मतगणना की पुख्ता व्यवस्था
BIHAR ELECTION: राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रत्येक क्षेत्र में एक-एक रिटर्निंग ऑफिसर, कुल 243 मतगणना पर्यवेक्षक, और 4,372 मतगणना टेबल लगाए गए हैं। उम्मीदवारों की ओर से 18,000 से ज्यादा एजेंट गिनती की निगरानी कर रहे हैं।
काउंटिंग की प्रक्रिया इस प्रकार आगे बढ़ रही है—
सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती
8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू
हर राउंड में सील, सीरियल नंबर और डाटा की फॉर्म 17C से क्रॉस-चेकिंग
असंगति मिलने पर संबंधित केंद्र की वीवीपीएटी पर्चियों की अनिवार्य गिनती
प्रत्येक सीट पर 5 वीवीपीएटी बूथों का यादृच्छिक सत्यापन
बिहार की सत्ता पर ताज किसके सिर सजेगा
राउंड वार आँकड़े आरओ द्वारा संकलित कर ईसीआई परिणाम पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। आयोग ने टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को केवल आधिकारिक स्रोतों से ही अपडेट प्रसारित करने की सलाह दी है। कुछ ही घंटों में यह तय हो जाएगा कि बिहार की सत्ता पर ताज किसके सिर सजेगा एनडीए या महागठबंधन।
ये भी पढ़े… सोपोर में बड़ी कार्रवाई: दो हाइब्रिड आतंकी दबोचे






