ख़बर का असर

Home » बिहार » पीके की गृह सीट करगहर से चुनाव लड़े सुपरस्टार रीतेश पांडेय लगातार पिछड़े

पीके की गृह सीट करगहर से चुनाव लड़े सुपरस्टार रीतेश पांडेय लगातार पिछड़े

Ritesh pandey & prashant kishore

BIHAR ELCTION RESULT2025: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई भोजपुरी सिंगर्स उम्मीदवार बनकर अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़ रहे हैं। आज सभी के लिए फैसले का दिन है। बिहार चुनाव में करगहर सीट से लड़ रहे जनसुराज पार्टी से उम्मीदवार सुपरस्टार रीतेश पांडेय शुरूआती रुझानों में लगातार पीछे चल रहे है। यह जनसुराज सुप्रीमों प्रशांत किशोर की गृह सीट मानी जाती है। जिसमें भोजपुरी सिंगर रीतेश पांडेय बड़े आकड़ों से पीछे चल रहे है। इस सीट पर अभी तक 4  राउंड की वोटिंग हो चुकी है। जिसमें स्थिति साफ़ होती दिखाई दे रही है। इस महामुकाबले में सबसे आगे जेडीयू के बशिष्ठ सिंह चल रहे हैं। दूसरे पर कांग्रेस की ओर से लड़ रहे संतोष कुमार मिश्रा है तो वही तीसरे स्थान पर बसपा से उदय प्रताप सिंह चल रहे है।

जाने किसकी दावेदारी ज्यादा

BIHAR ELCTION RESULT2025: शुरुआती रुझानों में सिंगर रीतेश पांडेय काफी पीछे कर रहे हैं। जेडीयू के बशिष्ठ सिंह को पीछे कर पाना उनके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि बशिष्ठ सिंह पहले से करगहर सीट का जाना-माना चेहरा हैं। साल 2020 में कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा करगहर सीट से जीते थे, लेकिन इस बार जेडीयू के बशिष्ठ सिंह ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।साल 1967 में सबसे पहले करगहर सीट पर चुनाव हुए थे और एसएसपी के तुलसी सिंह जीतकर विधायक बने थे। हालांकि अब देखना होगा कि करगहर सीट किसके हिस्से में आती है।

12 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

BIHAR ELCTION RESULT2025: इस हॉट सीट 12 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरे है जिसमें जनसुराज से रितेश पांडे,जेडीयू के बशिष्ठ सिंह, सीपीआई के महेंद्र प्रसाद गुप्ता और बसपा के उदय प्रताप सिंह बड़ी पार्टियों के चेहरे के तौर पर लड़ रहे हैं। बता दें कि भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने पहली बार चुनावों में अपनी किस्मत आजमाई है। सिंगर सिनेमा के बड़े गायक हैं, जो फिल्मी गानों से लेकर भक्ति गीतों के लिए जाने जाते हैं। सिंगर कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

यह भी पढे़ : Bihar Election Results 2025: अपनी ही पार्टी को ले डूबे प्रशांत किशोर! फुस्स हुए सारे दावे…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल