ख़बर का असर

Home » मध्य प्रदेश » MP NEWS:श्योपुर में जीतू पटवारी ने ट्रैक्टर रैली के साथ धरना स्थल पहुंचे, विधानसभा में भी करेंगे भूख हड़ताल

MP NEWS:श्योपुर में जीतू पटवारी ने ट्रैक्टर रैली के साथ धरना स्थल पहुंचे, विधानसभा में भी करेंगे भूख हड़ताल

MP NEWS: श्योपुर में किसानों के मुआवजे, बिजली बिल राहत और केसीसी ऋण माफी की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी किसान न्याय यात्रा पर शुक्रवार को  श्योपुर पहुंचे। उनके साथ राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी थे। दोनों नेता शिवपुरी रोड स्थित रेस्ट हाउस से ट्रैक्टर रैली निकालते हुए पटेल चौक पर चल रहे धरना पर पहुंचे। पटेल चौक पर पिछले चार दिनों से विधायक बाबू जंडेल भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह अनिश्चितकालीन धरना 8 नवंबर से लगातार जारी है।

पटवारी विधायक जंडेल की भूख हड़ताल खत्म करवाई 

धरना स्थल पर पहुंचते ही जीतू पटवारी ने विधायक बाबू जंडेल को गले लगाकर उन्हें समर्थन दिया। उनके साथ राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया, जोरा विधायक पंकज उपाध्याय, विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा तथा कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी नीटू सिकरवार भी मौजूद रहे।
पटवारी ने श्योपुर प्रशासन से कहा कि 1 दिसंबर को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले किसानों को मुआवजा मिल जाना चाहिए, अन्यथा विधायक बाबू जंडेल विधानसभा में ही भूख हड़ताल शुरू करेंगे और प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक उनका समर्थन करेंगे।

 

इसके बाद पटवारी विधायक जंडेल को धरना स्थल से मैन ग्राउंड ले गए और जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। सभा में पटवारी ने सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि किसान संकट में है। कहीं बिजली की किल्लत, कहीं खाद का संकट, तो कहीं धान-गेहूं खरीद न होने से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से फसल खराब होने का दर्द वहीं समझ सकता है जिसने खेती की हो।

MP NEWS: शिवराज ने किसानों का अपमान किया

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए पटवारी ने कहा कि जब मैं सोयाबीन की बोरी कंधे पर रखकर किसान की समस्या बताने गया तो उन्होंने कहा कि बात सुनने लायक हो तो सुनी जाए। यह मेरा नहीं, किसानों का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आपने किसान के दर्द को मजाक में लिया, तो किसान आपको खून के आंसू रुला देंगे।

MP NEWS: पटवारी ने मुख्यमंत्री को भी निशाने पर लिया

मुख्यमंत्री पर भी पटवारी ने हमला करते हुए कहा कि वे भाषणों में ‘ताली बजाओ’ कहते हैं, क्या ताली बजाएं? श्योपुर के किसानों का मुआवजा अभी तक नहीं आया, सिरसोद के किसान कैलाश मीणा के परिवार को राहत नहीं मिली और किसान को 10 घंटे से ज्यादा बिजली देने पर कर्मचारी की सैलरी काटने के आदेश जारी किए जा रहे हैं।

व्यापारियों के भरोसे किसानों को छोड़ा : जयवर्धन सिंह

MP NEWS: पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि बाबू जंडेल साधु-संत की तरह किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। सामान्य व्यक्ति चार दिन तक अन्न नहीं त्याग सकता। विधायक फूल सिंह बरैया ने लाडली बहना योजना पर हमला करते हुए कहा कि सरकार 1200 रुपए देकर 12 लाख हड़प लेती है। धान-गेहूं न खरीदकर किसान को निजी व्यापारियों के भरोसे छोड़ देना सीधा-सीधा लूट है।

ये भी पढ़े.. DELHI BLAST: हाईकोर्ट ने महू में सिद्दीकी परिवार के मकान तोड़ने पर दी अंतरिम राहत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल