Home » Uncategorized » Kolkata news: कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, फिर सामने आई दर्दनाक खबर

Kolkata news: कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, फिर सामने आई दर्दनाक खबर

AIR INDIA

Kolkata news:  वैंकूवर से कोलकाता होते हुए दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शुक्रवार (21 नवंबर) को दिल्ली के 70 वर्षीय दलबीर सिंह को अचानक सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई। स्थिति गंभीर होने पर फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के लिए कोलकाता में लैंड कराया गया। रात करीब 9:15 बजे दलबीर सिंह को उतारकर तुरंत चारनोक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इधर, विमान बाकी 176 यात्रियों के साथ रात 10:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

Kolkata news:  भारत-चीन के बीच फिर शुरू होंगी एयर इंडिया की उड़ानें

एयर इंडिया 1 फरवरी 2026 से दिल्ली–शंघाई पुडोंग (PVG) के बीच नॉन-स्टॉप उड़ानें फिर शुरू करने जा रही है। लगभग छह साल बाद चीन में एयरलाइन की वापसी होगी। ये उड़ानें सप्ताह में चार दिन चलेंगी और बोइंग 787-8 विमान इस्तेमाल होगा, जिसमें 18 बिज़नेस और 238 इकोनॉमी सीटें होंगी। यह कदम भारत-चीन के नए राजनयिक समीकरणों और अक्टूबर 2000 में शुरू हुए डायरेक्ट एयर लिंक की बहाली का हिस्सा है।

2026 के अंत तक मुंबई-शंघाई रूट की भी तैयारी

दिल्ली–शंघाई रूट के बाद, एयर इंडिया 2026 के अंत तक मुंबई–शंघाई नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू करने की योजना भी बना रही है। रूट नियामक मंजूरियों के बाद चालू होगा। इससे भारत के दो बड़े व्यापारिक शहरों और चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। COVID-19 महामारी और लद्दाख सीमा विवाद के बाद भारत–चीन के बीच सभी डायरेक्ट उड़ानें 2020 में बंद हो गई थीं, जिन्हें अब धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: Saharanpur News: पश्चिमी यूपी में स्लीपर सेल की हलचल तेज? सहारनपुर से पकड़े गए डॉक्टर अदील ने खुफिया तंत्र की नींद उड़ाई