ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » Delhi Blast Case: दिल्ली लाल किला बम धमाके में एनआईए द्वारा बड़ी कार्यवाही, आतंकी उमर को पनाह देने वाला 7वा आरोपी हुआ गिरफ्तार

Delhi Blast Case: दिल्ली लाल किला बम धमाके में एनआईए द्वारा बड़ी कार्यवाही, आतंकी उमर को पनाह देने वाला 7वा आरोपी हुआ गिरफ्तार

NIA Red Fort Blast Case में सातवें आरोपी सोएब की गिरफ्तारी की जानकारी

NIA Red Fort Blast Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 नवंबर को लाल किले के बाहर हुए भीषण कार बम धमाके के मामले में एक और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र का निवासी सोएब अहमद इस केस में सातवां गिरफ्तार आरोपी है। एनआईए के अनुसार, सोएब ने मुख्य आरोपी उमर को धमाके से ठीक पहले सुरक्षित ठिकाना मुहैया करवाया था और उसे लॉजिस्टिक सपोर्ट भी दिया था।

सोएब की गिरफ्तारी के बाद जांच की रफ्तार बढ़ी

NIA Red Fort Blast Case:  एनआईए की जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, केस नंबर RC 21/2025/NIA/DLI में पहले ही छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें आतंकी उमर उन-नबी के करीबी साथी शामिल हैं, जो धमाके की साजिश में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। सोएब की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और व्यापक हो गया है।

NIA Red Fort Blast Case में सातवें आरोपी सोएब की गिरफ्तारी की जानकारी
NIA Red Fort Blast Case में सातवें आरोपी सोएब की गिरफ्तारी की जानकारी

सोएब का किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ाव होने का शक

NIA Red Fort Blast Case:  एजेंसी के प्रवक्ता के अनुसार, सोएब ने उमर को अपने घर में पनाह देने के अलावा सुरक्षित रास्तों की जानकारी देने और फरार होने में भी पूरी सहायता की थी। उसकी कॉल डिटेल्स की जांच में कई और बड़े खुलासों की आशंका जताई जा रही है। एनआईए को शक है कि सोएब का संबंध किसी बड़े आतंकी नेटवर्क से भी हो सकता है।

सोएब की विशेष एनआईए अदालत में पेशी

NIA Red Fort Blast Case:  फिलहाल सोएब को दिल्ली लाया जा रहा है और उसे विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी ने 10 दिन की रिमांड की मांग की है, ताकि उससे पूछताछ कर दूसरे आरोपियों तक पहुंचा जा सके। एनआईए ने कई राज्यों में छापेमारी भी तेज कर दी है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में एक साथ सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं।

NIA Red Fort Blast Case में सातवें आरोपी सोएब की गिरफ्तारी की जानकारी
NIA Red Fort Blast Case में सातवें आरोपी सोएब की गिरफ्तारी की जानकारी

आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत

NIA Red Fort Blast Case: बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में अब तक 13 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। धमाका इतना शक्तिशाली था कि लाल किले के आसपास खड़ी कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं और इलाके में अफरातफरी मच गई थी।

रिपोर्टर: अजीत कुमार दिल्ली

ये भी पढ़े…DELHI BLAST: लाल किला धमाका केस में NIA की बड़ी कार्रवाई तेज, आतंकी को पनाह देने वाला गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल