ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » Imran khan news: इमरान खान के साथ जेल में क्या हुआ? बहनों को मुलाकात से क्यों रोका, जानिए सबकुछ

Imran khan news: इमरान खान के साथ जेल में क्या हुआ? बहनों को मुलाकात से क्यों रोका, जानिए सबकुछ

Imran khan news

Imran khan news: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ी खबरों ने एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान को लेकर अफगानिस्तान डिफेंस नामक एक एक्स अकाउंट ने दावा किया है कि उनकी जेल में हत्या कर दी गई है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इन दावों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा है कि इमरान खान सुरक्षित हैं और अदियाला जेल में ही मौजूद हैं।

इमरान खान की हत्या के दावे ने बढ़ाई चिंता

अफगानिस्तान डिफेंस नामक एक्स अकाउंट ने एक पोस्ट में दावा किया कि “सूत्रों” के हवाले से इमरान खान की जेल में हत्या कर दी गई है। यह पोस्ट वायरल होते ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान और वैश्विक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गईं। पीटीआई (PTI) समर्थकों और इमरान के परिवार ने भी जेल प्रशासन और सरकार से उनकी हेल्थ रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

Imran khan news: परिवार को 23 दिनों से नहीं मिली मुलाकात

इमरान खान की बहनें नूरीन खान, अलीमा खान और उज्मा खान हाल ही में अदियाला जेल पहुंची थीं, लेकिन उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई। इससे नाराज पीटीआई समर्थकों ने जेल के बाहर धरना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस ने प्रदर्शन कर रही उनकी बहनों के साथ बदसलूकी की, बाल पकड़कर घसीटा और प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाया गया। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

पाकिस्तान सरकार का स्पष्ट इनकार

इमरान खान की हत्या के दावों को पाकिस्तान सरकार ने तुरंत खारिज कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह अफवाह है और इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं। सरकार ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी खबरें साजिश के तहत फैलाई जा रही हैं और इनमें कोई सच नहीं है। हालांकि परिवार से मुलाकात न होने को लेकर सवाल अभी भी बने हुए हैं।

Imran khan news: जेल में ‘प्रताड़ना’ के आरोप फिर चर्चा में

इमरान खान और उनकी पार्टी लंबे समय से आरोप लगाते आए हैं कि उन्हें जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है परिवार का कहना है कि हाल के हफ्तों में उन्हें न तो मुलाकात दी गई और न ही उनकी हालत का कोई आधिकारिक अपडेट जारी किया गया। हत्या जैसे सनसनीखेज दावे के बाद अब इमरान खान की सुरक्षा, हेल्थ रिपोर्ट और जेल में उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं।

 

ये भी पढ़ें…Cabinet Meeting: कैबिनेट बैठक में चार बड़े फैसले, भारत को हाईटेक निर्माण में आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल