Home » मध्य प्रदेश » Raisen Rape Case Encounter: रायसेन रेप केस का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, SI की बंदूक छीनकर भाग रहा था

Raisen Rape Case Encounter: रायसेन रेप केस का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, SI की बंदूक छीनकर भाग रहा था

Raisen Rape Case:  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया। रायसेन लाते समय उसने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली मार दी। घायल सलमान को इलाज के लिए भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Raisen Rape Case Encounter आरोपी सलमान पुलिस एनकाउंटर में घायल
आरोपी सलमान पुलिस एनकाउंटर में घायल

आरोपी सलमान भोपाल से गिरफ्तार

रायसेन जिले में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने देर रात भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रायसेन लाया जा रहा था, इसी दौरान वह पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की।हालांकि, इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए भोपाल के जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया।

Raisen Rape Case: आरोपी सलमान के पैर में लगी गोली

Raisen Rape Case:  समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रायसेन के SP आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सलमान (आरोपी) को गांधीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसे रायसेन ले जाया जा रहा था। इसी बीच भोजपुर के पास कीरतनगर गांव इलाके में पुलिस की गाड़ी खराब हो गई। सलमान ने सब-इंस्पेक्टर की बंदूक छीनकर पुलिस पर फायरिंग करके भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में गोली लग गई। उसे फर्स्ट एड के लिए भोपाल के जय प्रकाश हॉस्पिटल ले जाया गया।वहीं, मामले में सब इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने कहा कि आरोपी सलमान को रायसेन ले जाया जा रहा था, तभी उसे ले जा रही गाड़ी पंक्चर हो गई। उसे दूसरी गाड़ी में ले जाना पड़ा। इस दौरान, आरोपी ने एक अधिकारी से पिस्टल छीन ली और पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। क्रॉसफायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया। यह घटना सुबह 3 से 3.30 बजे के बीच हुई।

आरोपी सलमान पुलिस एनकाउंटर में घायल
आरोपी सलमान पुलिस एनकाउंटर में घायल

बच्ची के साथ दरिंदगी का पूरा मामला

Raisen Rape Case: 21 नवंबर 2025 को शाम के समय 6 साल की बच्ची को 23 साल के आरोपित सलमान ने चाॅकलेट दिलाने के बहाने जंगल ले गया और दुष्कर्म करके भाग गया था। बच्ची रोती हुई परिजनों को मिली थी। सिविल अस्पताल में भी समय से बच्ची को इलाज नहीं मिल पाया था और न ही भोपाल ले जाने के लिए एंबुलेंस मिली थी। जिसके बाद लोगों की मदद से एक निजी वाहन से उसे एम्स ले जाया गया और भर्ती कराया था जहां बच्ची की सर्जरी हुई। वर्तमान में बच्ची की हालत में सुधार है।

Written By- Anurag Vishwakarma

यह भी पढ़ें: Mp rape news: गौहरगंज में दुष्कर्म के बाद सांप्रदायिक तनाव, पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर