ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » किसान की फरियाद सुन गुस्साए IG ने ON कॉल SHO की क्लास लगा दी, पूछा- सस्पेंड कर दूं?

किसान की फरियाद सुन गुस्साए IG ने ON कॉल SHO की क्लास लगा दी, पूछा- सस्पेंड कर दूं?

Jhansi

Jhansi News: झांसी के IG आकाश कुलहरि गुरुवार को SSP कार्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक किसान की शिकायत सामने आने पर IG ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर हो रही देरी पर नाराजगी जताई।

किसान ने IG को क्या बताया?

किसान ने बताया कि गांव में जमीन की मेढ़ को लेकर विवाद चल रहा है और कई बार थाना ककरवई जाने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस पर IG ने ककरवई थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी ली और पीड़ित की शिकायत का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों को हल्के में लेना किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

IG आकाश कुलहरि ने कहा कि यदि कोई पीड़ित दूर-दराज से कार्यालय तक पहुंच रहा है, तो उसकी समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारी को स्वयं मौके पर जाकर जांच करने और दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

Jhansi News: 4 पुलिसकर्मी हुए सस्पेंड

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर SSP कार्यालय में यात्रा भत्ता और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। अनियमितता पाए जाने पर अकाउंटेंट को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद IG ने मऊरानीपुर थाने का निरीक्षण किया और मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की। महिला संबंधित अपराधों की मॉनिटरिंग, पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया। आवश्यक जानकारी उपलब्ध न होने और कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर मिशन शक्ति प्रभारी सहित संबंधित स्टाफ पर कार्रवाई की गई। IG ने प्रभारी SI मंजू देवी, महिला सिपाही जसना चौधरी और रीता बिंद को सस्पेंड कर दिया।

IG आकाश कुलहरि ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा और जन शिकायतों को लेकर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि जनता को समय पर न्याय दिलाना है।

ये भी पढ़े… मेरठ से बड़ी खबर, 25 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाएंगे? SIR में सामने आई ये बात

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल