Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में दरोगा की ‘हत्या कर देने की धमकी’ देने वाले मुअज्जिन को योगी की पुलिस ने तगड़ा सबक सिखा दिया!

मुजफ्फरनगर में दरोगा की ‘हत्या कर देने की धमकी’ देने वाले मुअज्जिन को योगी की पुलिस ने तगड़ा सबक सिखा दिया!

Muzaffarnagar-News

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले में मंदीना चौक की मदीना मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद इरफार्म को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जब उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियों में वह एक पुलिस दरोगा की गर्दन काटने जैसी गंभीर धमकी देता दिखाई दे रहा था। यह पूरा विवाद मस्जिद के लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर शुरू हुआ था जिसने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया।

ये था मामला… 

दो दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्ची सड़क चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी पर मुअज्जिन ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अज़ान के दौरान तेज आवाज को लेकर मस्जिद में घुसकर अभद्रता और मारपीट की। इस कथित घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दावा किया गया कि दरोगा मस्जिद के मुअज्जिन से धक्का-मुक्की कर रहे हैं। इसके बाद मुस्लिम संगठनों और स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। गुरुवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के कार्यकर्ताओं ने इस मामले में मुजफ्फरनगर एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की थी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी ही थी कि शुक्रवार को एक और वीडियो सामने आ गया जिसने स्थिति को और गंभीर बना दिया। इस नए वीडियो में मोहम्मद इरफान कार्यकर्ताओं से बातचीत करते समय इतना उत्तेजित हो गया कि उसने दरोगा की गर्दन काटने की धमकी तक दे डाली। वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Muzaffarnagar News: मामले में पुलिस ने क्या कहा? 

सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि 11 दिसंबर को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी मुअज्जिन पर सिविल लाइन थाने मैं संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उसे तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रक्रिया में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक स्थलों से जुड़ी किसी भी गतिविधि में कानून व्यवस्था भंग करने या भड़काऊ बयान देने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने इस पूरे प्रकरण को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए संवाद कायम करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़े… किसान की फरियाद सुन गुस्साए IG ने ON कॉल SHO की क्लास लगा दी, पूछा- सस्पेंड कर दूं?