ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » फेरे से पहले टूट गया भरोसा! दहेज की ज़िद ने उजाड़ दी शादी, आधी रात हवालात पहुंची बारात

फेरे से पहले टूट गया भरोसा! दहेज की ज़िद ने उजाड़ दी शादी, आधी रात हवालात पहुंची बारात

दूल्हा की दहेज की माँग ने डाला रंग में भंग

Bareilly News: एक ओर समाज दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की बात करता है, वहीं दूसरी ओर आज भी लालच भरी सोच बेटियों की खुशियों को पलभर में उजाड़ रही है। थाना कैंट क्षेत्र में ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया, जहां विवाह की खुशियों के बीच दहेज की मांग ने पूरे समारोह को शर्मसार कर दिया।

अब पढ़े मामला…

कैंट सदर स्थित युगवीणा विवाह हॉल में शुक्रवार देर रात शादी की रस्में चल रही थीं। मंडप सजा हुआ था, मेहमान खुशी में शामिल थे और सात फेरे होने ही वाले थे। तभी दूल्हे ने ब्रेजा कार और 20 लाख रुपये नकद की मांग रख दी। अचानक आई इस मांग ने न केवल दुल्हन पक्ष को स्तब्ध कर दिया, बल्कि समाज में दहेज प्रथा के जीवित होने का कड़वा सच भी सामने ला दिया।

Bareilly News: दुल्हन पक्ष क्या बोलो?

दुल्हन पक्ष का कहना है कि रिश्ता तय होने के बाद से ही उन्होंने सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार भरपूर मान-सम्मान दिया। सगाई और लग्न समेत शादी की तैयारियों में लाखों रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद विवाह के अंतिम क्षणों में दूल्हा और उसके परिजनों ने अतिरिक्त दहेज की शर्त रख दी। समझाने के तमाम प्रयास नाकाम रहे और मामला विवाद में बदल गया।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची थाना कैंट पुलिस ने दूल्हा, उसके पिता और जीजा को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

समाज के लिए सवाल खड़े?

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक बेटियों की खुशियों को दहेज की तराजू पर तौला जाता रहेगा। कानून भले ही सख्त हों, लेकिन जब तक सामाजिक सोच नहीं बदलेगी, तब तक ऐसे मामले सामने आते रहेंगे। इस घटना में एक बेटी के हाथों की मेहंदी, दहेज की लालच के आगे फीकी पड़ गई जो पूरे समाज के लिए आत्ममंथन का विषय है।

Report BY: Mustaqeem Ali Khan

ये भी पढ़े… मुजफ्फरनगर में दरोगा की ‘हत्या कर देने की धमकी’ देने वाले मुअज्जिन को योगी की पुलिस ने तगड़ा सबक सिखा दिया!

5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल