ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर पर छाई कोहरे की चादर, AQI ने बढ़ाई चिंता उड़ानें और यातायात प्रभावित

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर पर छाई कोहरे की चादर, AQI ने बढ़ाई चिंता उड़ानें और यातायात प्रभावित

Delhi Fog के कारण दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह घना कोहरा और जहरीली धुंध छाई रही। कम विजिबिलिटी से सड़क यातायात और उड़ानों पर असर पड़ा, जबकि AQI बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है।
कोहरे और प्रदूषण से ठप हुई रफ्तार

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में सोमवार की सुबह घने कोहरे और जहरीली धुंध के साथ हुई। शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे का सबसे ज्यादा असर सुबह के समय यातायात पर पड़ा।

Delhi Weather: कोहरे और प्रदूषण से ठप हुई रफ्तार
कोहरे और प्रदूषण से ठप हुई रफ्तार

एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटी, उड़ानों पर पड़ सकता है असर

दिल्ली एयरपोर्ट के पालम इलाके में विजिबिलिटी महज 50 मीटर दर्ज की गई। कम दृश्यता के चलते उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Delhi Weather: इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने कहा कि दिल्ली में सर्दियों की पहली धुंध देखने को मिल रही है और एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी कम है। मौसम में बदलाव के कारण कुछ उड़ानों के संचालन में देरी हो सकती है। इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। एयरलाइन ने यह भी कहा कि उनकी टीमें हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

ग्रेप स्टेज-IV लागू, फिर भी प्रदूषण से राहत नहीं

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ग्रेप स्टेज-IV की पाबंदियां लागू कर रखी हैं। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 454 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद गंभीर’ श्रेणी में आता है। कई इलाकों में AQI 500 के आसपास पहुंच गया है।

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में AQI का हाल

इलाका | AQI | श्रेणी
आनंद विहार | 493 | बहुत गंभीर
बवाना | 472 | बहुत गंभीर
बुराड़ी | 454 | बहुत गंभीर
चांदनी चौक | 348 | बहुत खराब
द्वारका | 464 | बहुत गंभीर
आईटीओ | 469 | बहुत गंभीर
जहांगीरपुरी | 500 | बहुत गंभीर
नरेला | 468 | बहुत गंभीर
मुंडका | 450 | बहुत गंभीर
नोएडा | 466 | बहुत गंभीर
ग्रेटर नोएडा | 435 | बहुत गंभीर
गाजियाबाद | 459 | बहुत गंभीर
गुरुग्राम | 291 | खराब
फरीदाबाद | 218 | खराब

स्वास्थ्य और यात्रा को लेकर सतर्क रहने की सलाह
विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, मास्क का इस्तेमाल करने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। वहीं, यात्रियों से कहा गया है कि वे उड़ानों से जुड़ी अपडेट समय-समय पर चेक करते रहें।

Written by- Anurag Vishwakarma

ये भी खबरें पढ़े… नड्डा की जगह नितिन नवीन: कैसे बने भाजपा के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल