ख़बर का असर

Home » राष्ट्रीय » BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना से दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना से दिल्ली पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

नितिन नवीन ने नई जिम्मेदारी से पहले महावीर मंदिर में पूजा की और दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना से दिल्ली पहुंचकर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया। नई भूमिका में वे संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर काम करेंगे।
नितिन नवीन की नई जिम्मेदारी

Nitin Naveen BJP Leadership: पटना, 15 दिसंबर 2025 – नई जिम्मेदारी की शुरुआत से पहले, भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने आज सुबह पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पूजा‑अर्चना की। मंदिर में उन्होंने भगवान हनुमान से राज्य और देश की सुख‑समृद्धि की कामना की, फिर राजवंशी नगर स्थित नवीन सिन्हा पार्क में अपने पिता, दिवंगत भाजपा नेता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जो “नितिन नवीन जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उनका स्वागत कर रहे थे।

नितिन नवीन की नई जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई जिम्मेदारी

पिता की प्रतिमा पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

नितिन नवीन ने इस अवसर पर भावुक होकर कहा, “मेरे पिता के विचार, सिद्धांत और संघर्ष ही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। मैं उन्हीं के दिखाए मार्ग पर चलकर संगठन और जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाता रहूँगा” उन्होंने यह भी बताया कि नई राष्ट्रीय भूमिका मिलने के बाद उनका पहला कदम इस धार्मिक यात्रा से शुरू हुआ, जिससे उन्हें ऊर्जा और आशीर्वाद मिला ।

नितिन नवीन की नई जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई जिम्मेदारी

Nitin Naveen BJP Leadership: पटना से दिल्ली तक का राजनीतिक स्वागत

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी इस समारोह में उपस्थित थे, जिनमें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और विधायक संजय गुप्ता शामिल सभी ने नितिन नवीन को नई जिम्मेदारी पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की आशा जताई।

नितिन नवीन ने मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस नई भूमिका को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन‑जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे । उनका यह धार्मिक और भावनात्मक कदम पार्टी में नई ऊर्जा का संचार करने वाला माना जा रहा है।

Nitin Naveen BJP Leadership: नितिन नवीन की नई जिम्मेदारी
BJP Leadership

नितिन नबीन सोमवार को पटना से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नितिन नबीन के आगमन को पार्टी संगठन में एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर BJP के वरिष्ठ नेताओं, संगठन पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा। इस मौके पर कई नेताओं ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

संगठन में नई भूमिका, बढ़ी सियासी अहमियत

नितिन नबीन को पार्टी ने ऐसे समय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जब संगठन आगामी चुनावों और रणनीतिक विस्तार पर विशेष ध्यान दे रहा है। माना जा रहा है कि वे संगठनात्मक मजबूती, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और चुनावी रणनीति को और प्रभावी बनाने पर काम करेंगे।

Nitin Naveen BJP Leadership: नितिन नवीन की नई जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई जिम्मेदारी
बिहार से दिल्ली तक का राजनीतिक सफर

नितिन नबीन बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और बिहार में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। पटना से दिल्ली पहुंचना केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि पार्टी में उनके बढ़ते कद और भरोसे का संकेत माना जा रहा है।

Nitin Naveen BJP Leadership: पार्टी नेताओं की प्रतिक्रिया

एयरपोर्ट पर मौजूद BJP नेताओं ने कहा कि नितिन नबीन का अनुभव और संगठन पर पकड़ पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगी। नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी और केंद्र व राज्यों के बीच संगठनात्मक तालमेल मजबूत होगा। दिल्ली पहुंचने के बाद नितिन नबीन के पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, वे जल्द ही संगठन की आगामी बैठकों, चुनावी तैयारियों और विस्तार योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Written By: Anurag Vishwakarma

ये भी खबरें पढ़े… नड्डा की जगह नितिन नवीन: कैसे बने भाजपा के सबसे युवा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल