Home » बिहार » बालू लेन–देन विवाद में नया मोड़, वायरल ऑडियो के बाद पीड़ित ने बताई सच्चाई

बालू लेन–देन विवाद में नया मोड़, वायरल ऑडियो के बाद पीड़ित ने बताई सच्चाई

Nawada news
Spread the love

Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी एवं बजरंगबली चौक स्थित मोबाइल दुकान के संचालक गोरे कुमार ने बालू माफिया प्रिंस कुमार और रजौली थानाध्यक्ष के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने रखी है।

मारपीट की धमकी देने का आरोप

गोरे कुमार के अनुसार, उन्होंने अपने घर निर्माण के लिए बालू खरीदने के उद्देश्य से बालू माफिया प्रिंस कुमार से संपर्क किया था। प्रिंस ने 22 हजार रुपये में एक हाईवा ट्रक बालू गिराने की बात कही थी। इस सौदे के तहत गोरे कुमार ने पे-फोन के माध्यम से 20 हजार रुपये अग्रिम रूप से प्रिंस कुमार को दे दिए। हालांकि, राशि लेने के बावजूद प्रिंस कुमार न तो बालू गिरा रहा था और न ही पैसे वापस कर रहा था। आरोप है कि पैसे की मांग करने पर वह मारपीट की धमकी देने लगा। परेशान होकर गोरे कुमार ने रजौली थाना में इसकी शिकायत की। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रिंस कुमार को फोन कर पैसे लौटाने का निर्देश दिया।

गोरे कुमार का कहना है कि थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद भी प्रिंस कुमार ने टालमटोल करते हुए केवल एक ट्रैक्टर बालू गिराया, जिसकी कीमत उसने तीन हजार रुपये बताई। शेष 17 हजार रुपये अब तक वापस नहीं किए गए हैं। गोरे कुमार ने आरोप लगाया है कि अब पैसे मांगने पर प्रिंस कुमार चाकू से जान मारने की धमकी देता है और घर आकर अभद्र गालियां भी देता है।

Nawada News: थानाध्यक्ष ने मामले में क्या बताया?

इधर, वायरल ऑडियो को लेकर रजौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वायरल किया जा रहा ऑडियो दरअसल पीड़ित की शिकायत पर बालू माफिया प्रिंस कुमार को पैसे लौटाने के लिए किया गया फोन कॉल है। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान प्रिंस कभी तबीयत खराब होने का बहाना बना रहा था तो कभी घर पर होने और एक घंटे में पैसे देने की बात कह रहा था। थानाध्यक्ष का कहना है कि इस मामले से जुड़े दो ऑडियो वायरल हो रहे हैं। एक ऑडियो में प्रिंस कुमार थानाध्यक्ष से बातचीत करते हुए पैसे लौटाने की बात कर रहा है, जबकि दूसरे ऑडियो में वह उपेंद्र नामक व्यक्ति से बातचीत में कह रहा है कि “घर में हूं, 20 हजार अभी नहीं हुआ है, पूरा होते ही आकर देता हूं।” थानाध्यक्ष का आरोप है कि पुराने ऑडियो को पुलिस की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से अब वायरल किया जा रहा है।

वहीं, रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि वे वर्तमान में प्रशिक्षण के सिलसिले में हाजीपुर में हैं। उन्होंने कहा कि रजौली लौटने के बाद पूरे मामले की जांच कर उचित अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Report By: ऋषभ कुमार

ये भी पढ़े… भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, माता-पिता के सामने 4 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments