Home » राष्ट्रीय » Nitin Nabin: भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से नितिन नबीन ने की मुलाकात

Nitin Nabin: भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से नितिन नबीन ने की मुलाकात

Nitin Nabin
Spread the love

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आडवाणी के साथ तस्वीर साझा की।

आडवाणी से आत्मीय भेंट

नितिन नबीन ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लालकृष्ण आडवाणी से आत्मीय भेंट की। उन्होंने कहा कि आडवाणी का दृढ़ संकल्प और अटूट तपस्या ही भाजपा को आज इस मुकाम तक लेकर आई है।

Nitin Nabin: अमित शाह से मुलाकात

इससे पहले नितिन नबीन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। नितिन नबीन ने कहा कि अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। वहीं, अमित शाह ने भी नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

राजनाथ सिंह और मुरली मनोहर जोशी से भी की भेंट

नितिन नबीन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, अनुभव और निरंतर मार्गदर्शन संगठन के लिए प्रेरणादायी है। इसके अलावा उन्होंने वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से भी भेंट कर स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Nitin Nabin: पदभार संभालने के बाद सक्रिय दौरे

रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सोमवार को उन्होंने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर संगठनात्मक दिशा पर चर्चा की।

 

ये भी पढ़ें…Bengal News: बीरभूम में नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म: छह आरोपी गिरफ्तार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments