Breaking News
Home » राष्ट्रीय » Up News: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की दिल्ली यात्रा, अमित शाह से हुई अहम मुलाकात

Up News: यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की दिल्ली यात्रा, अमित शाह से हुई अहम मुलाकात

Up News

Up News: प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से पहली बार मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग 30 मिनट तक चली।

पंचायत और विधानसभा चुनावों पर मंथन

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

Up News: मिशन 2027 और पिछड़ी जातियों पर फोकस

अमित शाह और पंकज चौधरी के बीच मिशन 2027 को लेकर भी बातचीत हुई। इसमें खास तौर पर पिछड़ी जातियों को साधने, उनके बीच भाजपा की पकड़ मजबूत करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर मंथन किया गया। इसे भाजपा की दीर्घकालिक चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

एक्स पर साझा की मुलाकात की तस्वीरें

मुलाकात के बाद पंकज चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह से आत्मीय भेंट हुई और उनके स्नेह, शुभकामनाओं व आशीर्वाद से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि शाह के मार्गदर्शन में वे प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

 

ये भी पढ़ें… बॉर्डर-2 टीजर: पापा के जाने के बाद भी मजबूत हूँ, क्या बॉर्डर-2 बनेगी इस स्टार की कमबैक मूवी?