Home » मनोरंजन » बॉर्डर-2 टीजर: पापा के जाने के बाद भी मजबूत हूँ, क्या बॉर्डर-2 बनेगी इस स्टार की कमबैक मूवी?

बॉर्डर-2 टीजर: पापा के जाने के बाद भी मजबूत हूँ, क्या बॉर्डर-2 बनेगी इस स्टार की कमबैक मूवी?

सनी देओल का दमदार कमबैक

Border 2: धर्मेंद्र जी के जाने के बाद फैंस और देओल परिवार को लगा था कि सनी अब अपने बॉलीवुड करियर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ का कहना था कि शायद सनी देओल अब बॉलीवुड को अलविदा कह देंगे। लेकिन बॉर्डर-2 के टीजर में सनी पाजी का जोश साफ-साफ दिख रहा है। उनकी आवाज़ में वही ताकत है जो हमने शुरू से देखी है। बॉर्डर-2 के टीजर को फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया है। यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर मात्र 17 घंटों में बॉर्डर-2के टीजर को 14,666,211 व्यूज मिल चुके हैं। बॉर्डर-2 फैंस को 23 जनवरी 2026 से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।

Border 2: सनी देओल का दमदार कमबैक
सनी देओल का दमदार कमबैक

Border 2 हिट या फ्लॉप, क्या पहले पार्ट को देगी मात

साल 1997 में आई बॉर्डर फिल्म का कलेक्शन बहुत शानदार था। 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 39-40 करोड़ और दुनियाभर में 54 करोड़ से ज्यादा की कुल कमाई की थी। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि 28 साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट क्या फ्रेंचाइजी की शान को बरकरार रख पाएगा। क्या मॉडर्न ऐक्टर्स जैसे वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सोनम बेवा और आहान शेट्टी फिल्म की हाइप को बनाए रख पाएंगे।

क्या बॉर्डर-2 बनेगी इस स्टार की कमबैक फिल्म

वरुण धवन का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। ज्यादातर उनकी मूवीज़ जैसे कलंक, स्ट्रीट डांसर 3डी, भेड़िया, जुग-जुग जियो फ्लॉप रही हैं। ऐसे में देखने वाली बात है कि क्या बॉर्डर-2 उनके लिए एक कमबैक फिल्म साबित होगी। क्या वरुण को उनके करियर ग्राफ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वरुण पहली बार सोल्जर का रोल कर रहे हैं और यह उनकी पहली फिल्म है जिसमें वे अपनी देशभक्ति दिखाएंगे। फिल्म में उन्हें अच्छा स्क्रीन टाइम मिला है। ऐसे में देखने वाली बात है कि क्या वे अपने किरदार को बखूबी निभा पाएंगे।

सनी देओल की आंखों में नम हुई चमक

मुंबई में फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ, जिसमें फिल्म की पूरी टीम शामिल रही। टीजर लॉन्च पर धूमधाम से सभी का स्वागत किया गया। वहीं, बॉर्डरकी थीम पर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। सनी, वरुण और आहान शेट्टी वहां पहुंचे और सभी ने उस सीन को रीक्रिएट किया जिसमें सनी देओल दहाड़ लगाते दिख रहे हैं।

दरअसल, सनी देओल यहां अपने पापा धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गए। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। सनी ने आंसुओं को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वे अपने आप पर काबू नहीं रख पाए।

Written by: Adarsh Kathane