ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » कड़ाके की ठंड में जनता दर्शन में ठगी का खुलासा, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

कड़ाके की ठंड में जनता दर्शन में ठगी का खुलासा, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

भीषण ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों से सीधा संवाद किया। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में हुए

yogi baba: भीषण ठंड के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों से सीधा संवाद किया। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 250 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

 विदेश भेजने के नाम पर ठगी पर सख्त रुख

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एक पीड़ित महिला की शिकायत पर सीएम योगी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को एजेंट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित की पूरी रकम वापस कराने के आदेश दिए। उन्होंने चेताया कि अवैध तरीकों से विदेश भेजने वाले एजेंट युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

yogi baba: पुलिस और प्रशासन को दो टूक निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस से जुड़े मामलों में उन्होंने त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतों पर कानून के तहत कठोर कदम उठाने को कहा।

इलाज के लिए आर्थिक सहायता का भरोसा

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल का इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजा जाए, ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

बच्चों से स्नेह, शिक्षा का संदेश

जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से बातचीत की, उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और चॉकलेट भेंट की। यह दृश्य कार्यक्रम का भावनात्मक पल रहा। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़े… ‘हराम में भी राम’ बयान पर बवाल, अयोध्या के संतों ने संजय सिंह को बताया निंदनीय 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल