Home » News » Breaking News:असम में रेल हादसा: 7 हाथियों की मौत, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे

Breaking News:असम में रेल हादसा: 7 हाथियों की मौत, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे

असम में रेल हादसा: 7 हाथियों की मौत, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे
Spread the love

Breaking News: असम के होजाई ज़िले में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई। इस दुर्घटना में सात हाथियों की मौत हो गई और एक घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
खुशनसीबी यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी।

Breaking News: घना कोहरा बना वजह, लोको पायलट को दिखाई नहीं दिया हाथियों का झुंड

यह हादसा सुबह 2:17 बजे चांगजुराई गांव के पास हुआ। उस समय इलाके में बहुत घना कोहरा था, जिसकी वजह से लोको पायलट को पटरियों पर खड़े हाथी नज़र नहीं आएवन अधिकारी सुहास कदम ने बताया कि मरे हुए हाथियों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है और घायल हाथी का इलाज स्थानीय डॉक्टर कर रहे हैं। सभी हाथियों का अंतिम संस्कार घटनास्थल के पास ही किया जाएगा।

Breaking News: कहां जा रही थी ट्रेन और किस जगह हुआ हादसा

यह राजधानी एक्सप्रेस मिज़ोरम के सैरांग से चलकर दिल्ली के आनंद विहार तक जाती है।हादसा जमुनामुख–कंपूर सेक्शन में हुआ, जो रेलवे के लुमडिंग डिविजन के अंतर्गत आता है।दुर्घटना के बाद रेलवे की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और ट्रैक को बहाल करने का काम शुरू किया।

कई ट्रेनें रद्द, कई की रफ्तार रोकी गई—रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित

इस हादसे का असर पूरे उत्तर-पूर्व के रेल नेटवर्क पर पड़ा है। रेलवे ने नौ ट्रेनें रद्द कर दी हैं और 13 ट्रेनों की स्पीड कम कर दी गई है।दो ट्रेनों को बीच रास्ते ही समाप्त करना पड़ा। रद्द हुई ट्रेनों में रंगिया–नई तिनसुकिया एक्सप्रेस, गुवाहाटी–जोरहाट जनशताब्दी और गुवाहाटी–बदरपुर विस्ताडोम एक्सप्रेस शामिल हैं।
कुछ ट्रेनों को डिगारू स्टेशन तक ही चलाया जा रहा है और वहीं से दूसरी दिशा में शुरू किया जा रहा है।

Breaking News: क्या रेलवे और वन विभाग में तालमेल की कमी है?

इस तरह की घटनाएँ उत्तर-पूर्व में पहले भी कई बार हो चुकी हैं। हाथियों की लगातार मौत से यह सवाल उठ रहा है कि क्या रेलवे ऐसे इलाकों में पर्याप्त सुरक्षा इंतज़ाम करता है?विशेषज्ञों का कहना है कि हाथियों के मार्ग वाले इलाकों में ट्रेनें धीमी चलनी चाहिए और ऐसे सिस्टम लगाए जाने चाहिए जो लोको पायलट को पहले ही सतर्क कर दें।वन विभाग और रेलवे के बीच बेहतर तालमेल की भी जरूरत है।असम की यह घटना दिखाती है कि प्रकृति और इंसानी विकास के बीच सही संतुलन न होने का कितना बड़ा नुकसान हो सकता है।सात हाथियों की मौत ने पूरे देश को दुखी कर दिया है।साथ ही, राजधानी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने ने रेलवे सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं।बहाली का काम जारी है, लेकिन यह हादसा लंबे समय तक लोगों के मन में एक दर्दनाक याद बनकर रहेगा।

ये भी पढ़े: दिल्ली एयरपोर्ट पर बवाल एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट पर यात्री से मारपीट का आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments