SIR controversy: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष की हार के बाद अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, इसी वजह से वे लगातार चुनाव आयोग और सरकार पर निराधार आरोप लगा रहे हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान
लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर को बेवजह मुद्दा बनाकर सपा प्रमुख जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट रिवीजन जैसे लोकतांत्रिक अभियान पर सवाल उठाना सपा की हताशा को दर्शाता है।
SIR controversy: गुंडों के दम पर राजनीति करने का दौर खत्म
केशव मौर्य ने तीखे शब्दों में कहा,“अगर उनके पास कार्यकर्ता हैं तो बूथ पर काम करें। गुंडों के दम पर राजनीति करने का दौर खत्म हो चुका है। बूथ लूटकर चुनाव जीतने का समय अब नहीं रहा।” लेखपाल भर्ती को लेकर उठे सवालों पर डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण पूरी तरह लागू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में आरक्षण का दुरुपयोग हुआ, जबकि मौजूदा सरकार पारदर्शिता और न्याय के साथ काम कर रही है।
बोले मौर्य पुलिस और ईडी पूरे मामले की जांच
कोडीन कफ सिरप मामले पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईटी, पुलिस और ईडी पूरे मामले की जांच कर रही हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को पाताल से भी निकालकर सजा दी जाएगी।
ये भी पढ़े… यूपी में महिला सुरक्षा को बड़ी सफलता: दुष्कर्म में 34% गिरावट, मिशन शक्ति बना गेम-चेंजर







