ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में दो एनकाउंटर,सुल्तानपुर का एक लाख और मेरठ का 50 हजार का इनामी ढेर

यूपी में दो एनकाउंटर,सुल्तानपुर का एक लाख और मेरठ का 50 हजार का इनामी ढेर

 उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात और रविवार तड़के प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो कुख्यात इनामी बदमाश मारे गए।

UP Encounter: उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात और रविवार तड़के प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो कुख्यात इनामी बदमाश मारे गए। इनमें एक सुल्तानपुर का एक लाख रुपये का इनामी अपराधी था, जबकि दूसरा मेरठ का 50 हजार रुपये का इनामी लुटेरा। दोनों लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल थे और कई गंभीर मामलों में वांछित थे।

सहारनपुर में STF की बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह यूपी एसटीएफ लखनऊ यूनिट और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर का कुख्यात अपराधी सिराज अहमद उर्फ पप्पू इलाके में छिपा हुआ है। सुबह करीब छह बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन सिराज ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिराज पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

UP Encounter: अधिवक्ता हत्याकांड से जुड़ा था नाम

सिराज अहमद सुल्तानपुर के चर्चित अधिवक्ता आज़ाद अहमद हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। अगस्त 2023 में सरेआम हुई इस हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और रासुका सहित 30 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे। कानून के शिकंजे को मजबूत करने के लिए पुलिस पहले ही उसकी करीब 4.66 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी थी।

मौके से हथियार और सामान बरामद

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, बड़ी संख्या में जिंदा और खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, वाई-फाई डोंगल और अन्य दस्तावेज बरामद किए। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान से सिराज के नेटवर्क और गतिविधियों की जांच को और गति मिलेगी।

बुलंदशहर में दूसरा एनकाउंटर

दूसरी मुठभेड़ बुलंदशहर जिले में हुई, जहां कोतवाली देहात और गुलावठी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रोका। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मेरठ का 50 हजार रुपये का इनामी लुटेरा मारा गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हुआ है। मारे गए बदमाश के खिलाफ यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में 47 मुकदमे दर्ज थे। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कांबिंग कर रही है।

ये भी पढ़े… अब टोल तक सीमित नहीं फास्टैग: पेट्रोल-पार्किंग का ट्रायल सफल

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल