Nitin Nabin Patna: भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को पहली बार अपनी कर्मस्थली पटना पहुंचे। पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर उनका स्वागत बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य नेताओं ने किया। हवाई अड्डा से बाहर निकलते ही नितिन नबीन का भव्य स्वागत हुआ और वे एक खुले वाहन में सवार होकर रोड शो में शामिल हुए।
रोड शो में दिखा भारी उत्साह

रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और आम जनता ने जोरदार जयकारे और नारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। रोड शो में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नबीन के आगमन से बिहार में भारी उत्साह है और यह दिन पार्टी व राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
Nitin Nabin Patna: धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि
इस अवसर पर नितिन नबीन सबसे पहले राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे उच्च न्यायालय के समीप भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और आयकर गोलंबर में जेपी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। रोड शो का अंतिम पड़ाव मिलर स्कूल मैदान में अभिनंदन समारोह होगा।
यातायात व्यवस्थाओं में बदलाव
पटना में रोड शो के चलते यातायात व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए, जिससे पटना की सड़कों पर उत्साह और उमंग का माहौल दिखा। रोड शो ने न केवल पार्टी की ताकत को प्रदर्शित किया, बल्कि स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश भर दिया।
ये भी पढ़े… दिल्ली कोर्ट ने वाड्रा जमीन सौदे की सुनवाई 22 जनवरी तक स्थगित






