Home » पश्चिम बंगाल » West Bengal News: कोचबिहार में पूर्व तृणमूल नेता पर गोलियों की घटना, पुलिस हमलावरों की तलाश में

West Bengal News: कोचबिहार में पूर्व तृणमूल नेता पर गोलियों की घटना, पुलिस हमलावरों की तलाश में

मिथुन राजभर की हालत गंभीर

Mithun Rajbhar: कोचबिहार, बीती रात कोचबिहार के दिनहाटा में एक गंभीर घटना सामने आई। दिनहाटा के पूर्व तृणमूल कांग्रेस पंचायत समिति कर्माध्यक्ष और दिनहाटा विलेज-वन क्षेत्र के तृणमूल नेता मिथुन राजभर को उनके ही घर के सामने बदमाशों ने गोली मार दी।

घायल मिथुन राजभर को अस्पताल में भर्ती

घटना रात करीब नौ बजे हुई। बताया गया है कि मिथुन राजभर जब अपने घर से बाहर सड़क पर आए, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोली चलाई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Mithun Rajbhar: मिथुन राजभर की हालत गंभीर
मिथुन राजभर की हालत गंभीर

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत दिनहाटा महकमा अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोचबिहार महाराजा जितेंद्र नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया।

Mithun Rajbhar: इलाके में तनाव और दहशत का माहौल

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनके घर के सामने इस घटना के पीछे क्या कारण है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है

Report By: Pijush