ख़बर का असर

Home » बिहार » छपरा में दर्दनाक हादसा: रात में जलती अंगीठी बनी मौत की वजह, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

छपरा में दर्दनाक हादसा: रात में जलती अंगीठी बनी मौत की वजह, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Chhapra News

Chhapra News: छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के अंबिका कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के समीप शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। मृतकों की पहचान 3 वर्षीय तेजाश, 4 वर्षीय अध्याय, 7 माह की गुड़िया कुमारी और 70 वर्षीय कमलावती देवी के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से बीमार लोगों की पहचान अमित कुमार, अमीषा और अंजलि के रूप में हुई है, जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

दो की हालत नाजुक

परिजनों के अनुसार, अत्यधिक ठंड के कारण परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे। ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी/वोरसी जलाकर रखी गई थी। देर रात अंगीठी जलती रह गई, जिससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस फैल गई और ऑक्सीजन का स्तर तेजी से कम हो गया। इसी दौरान सभी लोग गहरी नींद में थे। सुबह जब एक सदस्य को छटपटाहट महसूस हुई तो उसने किसी तरह उठकर दरवाजा खोला और बाहर निकलने की कोशिश की। हल्की जान आने के बाद जब उसने अन्य लोगों को जगाने का प्रयास किया तो चार लोग नहीं उठ सके।

आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि मृत बुजुर्ग महिला कमलावती देवी हाल ही में बनारस से अपने परिजनों के यहां आई हुई थीं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

Chhapra News: अधिकारियों ने की लोगों से अपील 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी राम पुकार सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुबाष कुमार, टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी सदर अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि ठंड के मौसम में बंद कमरों में अंगीठी, वोरसी या कोयले का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतें, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

Report By: Manoranjan Pathak

ये भी पढ़े… खीरी में पेड़ों की अवैध कटाई का खुलासा, लेखपाल पर मिलीभगत का आरोप, जांच की मांग तेज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल