Yogi BABA: कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा के अपने संकल्प को कमजोर नहीं पड़ने दिया। सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजन से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।
“घबराइए नहीं, सरकार सबकी मदद करेगी” – सीएम योगी
जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने फरियाद लेकर आए लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी को भी निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान होगा और सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर पीड़ित की मदद करेगी।
Yogi BABA: अधिकारियों को सख्त निर्देश, समयबद्ध हो निस्तारण
गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।
भूमि कब्जा मामलों में कठोर कार्रवाई के आदेश
जनता दर्शन में जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायतें भी सामने आईं। मुख्यमंत्री योगी ने ऐसे मामलों में दबंगों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीबों को उजाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जहां पैमाइश की जरूरत हो, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Yogi BABA: इलाज के लिए धन की कमी नहीं बनेगी बाधा
इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि धन की कमी इलाज में बाधा नहीं बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल के इस्टीमेट जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए और कहा कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को पर्याप्त सहायता दी जाएगी।
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल
पारिवारिक विवादों के मामलों में मुख्यमंत्री ने आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालने पर जोर दिया। कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास स्वयं पहुंचकर समस्याएं सुनना मुख्यमंत्री की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाता है।
जनसेवा ही योगी सरकार की पहचान
ठंड के बावजूद जनता दर्शन का आयोजन यह दर्शाता है कि योगी सरकार के लिए जनता की समस्या सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि शासन का उद्देश्य सिर्फ योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक न्याय और सहायता पहुंचाना है।
ये भी पढ़े… कोहरे की चादर में जकड़ा आसमान: दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें ठप, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें






