ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » Greater Noida: गुस्से में पति ने ली पत्नी की जान ली… फिर खुद को भी किया मौत के हवाले

Greater Noida: गुस्से में पति ने ली पत्नी की जान ली… फिर खुद को भी किया मौत के हवाले

गुस्से में पति ने ली पत्नी की जान ली… फिर खुद को भी किया मौत के हवाले

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के गौर सोसाइटी क्षेत्र में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू कलह इतनी बढ़ गई कि पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।

Greater Noida: घरेलू झगड़ा मौत की वजह बना

रविवार शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में पति ने धारदार हथियार उठाया और पत्नी पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण पत्नी वहीं ढेर हो गई और उसने दम तोड़ दिया।

Greater Noida:  चीखें सुनते ही चौकन्ने हुए पड़ोसी

घर से निकल रही चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को शक हुआ। लोगों ने तुरंत मकान मालिक को जानकारी दी। जब खिड़की से भीतर झांककर देखा गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए। पत्नी खून से सनी हालत में जमीन पर पड़ी थी, जबकि पति फंदे से लटका दिखाई दिया।

पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो पूरी घटना स्पष्ट हो गई। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Greater Noida: जांच में सामने आई चौंकाने वाली बातें

पुलिस के मुताबिक, पति ने पत्नी के गले और शरीर पर कई बार हमला किया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी वार किए और अंत में फांसी लगाकर जीवन खत्म कर लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, दंपति लगभग एक महीने पहले यहां शिफ्ट हुआ था। पति सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था, जबकि पत्नी सोसाइटी में सफाई का काम करती थी। किसी ने नहीं सोचा था कि उनका जीवन इतनी भयावह घटना पर खत्म हो जाएगा।घटना के बाद आसपास के लोगों में भय और दुख का माहौल है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान और दुखी है।

ये भी पढ़े: 100 करोड़ की बीमा ठगी का भंडाफोड़ करने वाले बहादुर IPS केके विश्नोई को CM योगी ने किया सम्मानित

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल