Dug Breswell: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच हमेशा ही रोमांचक होते हैं। हालांकि, पिछले डेढ़ दशक में टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड पर हावी रहा है। 2011 के बाद से न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में जीत नहीं दर्ज कर पाया है। 2011 में न्यूजीलैंड को ऑस्ट्रेलिया पर जीत दिलाने वाले ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल ने अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
ऑस्ट्रेलिया पर यादगार टेस्ट जीत में भूमिका
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए साझा की। 35 साल के डग ब्रेसवेल ने 2011 में जिंबाब्वे के खिलाफ तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में डेब्यू किया था। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।

उस साल न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी, जिसमें दो टेस्ट मैच खेले गए। पहले टेस्ट में ब्रिसबेन में न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरा टेस्ट होबार्ट में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज बराबरी पर खत्म हुई।
Dug Breswell का अविस्मरणीय योगदान
इस जीत में डग ब्रेसवेल ने अहम योगदान दिया। पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर कुल 9 विकेट लिए, जिससे टीम को 7 रन से जीत मिली। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनके इस यादगार प्रदर्शन का जिक्र किया और उनके करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।
डग ब्रेसवेल का करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह कई बार टीम में शामिल हुए और बाहर भी हुए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च 2023 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट था।
2011 से 2023 के बीच ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की तरफ से 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी20 मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 568 रन और 74 विकेट, वनडे में 221 रन और 26 विकेट, और टी20 में 126 रन और 20 विकेट दर्ज किए।






