ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » ‘भक्ति, कूटनीति और विकास का संगम…’ 2025 में PM मोदी की ऐतिहासिक यात्राओं की कहानी

‘भक्ति, कूटनीति और विकास का संगम…’ 2025 में PM मोदी की ऐतिहासिक यात्राओं की कहानी

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा में साल 2025 भक्ति, कूटनीति, विकास और गहरे मानवीय जुड़ाव का एक शक्तिशाली संगम बनकर सामने आया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे निर्णायक अभियानों से लेकर आम लोगों के साथ आत्मीय और भावनात्मक संवाद तक, तथा अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव जैसे सभ्यतागत गौरव से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों तक, इस वर्ष की यात्राओं ने भारत की सांस्कृतिक और आत्मिक चेतना को स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त किया। कुल मिलाकर, 2025 की यह यात्रा भारत की प्रगति, परंपरा और मानवीय सरोकारों को एक सूत्र में पिरोती नजर आई।

भक्ति, कूटनीति, विकास और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम, 2025 में पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्राओं की झलक

देश और दुनिया में बटोरीं सुर्खियां

साल 2025 की सबसे चर्चित और यादगार तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट नरेंद्र मोदी डॉट इन पर साझा की गई हैं। इन तस्वीरों के जरिए पूरे साल की वे झलकियां सामने आती हैं, जिन्होंने देश और दुनिया में सुर्खियां बटोरीं। इन तस्वीरों के आधार पर 2025 की उस यात्रा को समेटा गया है, जो भारत की आत्मा और उसके बदलते स्वरूप की कहानी कहती है। ऐसे ही एक तस्वीर में दिखाया है कैसे 26 अगस्त को अहमदाबाद में रोड शो के दौरान पीएम मोदी को देखकर एक महिला भावुक होकर रो पड़ी। नवंबर महीने के पहले दिन जब पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा किया, जो यहां एक खास तस्वीर देखने को मिली। छत्तीसगढ़ के रायपुर में छात्रों के एक समूह ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली थी।

भक्ति, कूटनीति, विकास और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम, 2025 में पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्राओं की झलक

PM Modi: राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराया

एक और फोटो सभ्यतागत पुनर्जागरण के नजरिए से प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर पवित्र धर्म ध्वज फहराने की है। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण उत्सव में एकत्र हुए लोगों का अभिवादन किया। एक फोटो 27 जुलाई की है जब पीएम मोदी ने तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा और दर्शन किए। इस साल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान पीएम मोदी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके अलावा, पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में ध्यान लगाया, दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस साल पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में स्थित पवित्र श्री कृष्ण मठ का भी दौरा किया। 25 दिसंबर को पीएम मोदी ने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। 28 नवंबर को पीएम मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ का दौरा किया। यहां उन्होंने श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित किया।

पीएम मोदी का बच्चों के साथ खास लगाव

15 अगस्त को दिल्ली में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी लाल किले पर खास अंदाज में नजर आए थे। प्रधानमंत्री मोदी का बच्चों के साथ खास लगाव रहा है। अक्सर उन्हें बच्चों के बीच देखा गया है। इसी में एक बेहद मनमोहक दृश्य यह रहा कि पीएम मोदी ने एक बच्चे के साथ मजेदार पल साझा किए। वहीं, रक्षा बंधन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग में बच्चों ने अपने प्रधानमंत्री को राखी बांधी थी। इसी तरह, एक बहुत प्यारा पल वह था, जब बातचीत के दौरान एक बच्ची ने पीएम मोदी को ‘नमस्ते’ किया। ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ का भी एक खास पल रहा। पीएम मोदी नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में छात्रों के एक समूह से बातचीत करते हुए नजर आए थे। पीएम मोदी ने रिश्तों को तब और खास बनाया, जब 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर पीएम मोदी की अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बच्चों के साथ प्यारी और आत्मीय बातचीत हुई। इसके अलावा, नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी का बछड़े के साथ स्नेह भरा पल भी इस साल देखने को मिला।

भक्ति, कूटनीति, विकास और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम, 2025 में पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्राओं की झलक

वहीं, नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई। कृतज्ञता और विनम्रता का एक खास पल उस समय नजर आया, जब पीएम मोदी ने हरियाणा के रामपाल कश्यप को जूते भेंट किए, जिन्होंने 14 साल पहले यह प्रतिज्ञा की थी कि जब तक मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, तब तक वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। कुछ इसी तरह बिहार के गया जी में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक दिव्यांगजन से बातचीत की। पीएम मोदी की इस साल की यात्रा में एक क्षण ऐसा भी था, जब वे बिहार के दरभंगा के दौरे पर बारिश में खुद छाता पकड़े हुए थे। वहीं, जब जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज के दौरे के दौरान तिरंगा लहराया, तो पूरा देश गर्व कर रहा था। उन्होंने दिल्ली में कृषि कार्यक्रम के दौरान किसानों से भी बातचीत की थी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने गुजरात के देदियापाड़ा में भगवान बिरसा मुंडा के परिवार के सदस्य से मुलाकात की। पीएम मोदी ने देशवासियों का भी खास ख्याल रखा। पूरे साल के दो क्षणों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक लाभार्थी को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया।

PM Modi: आरएसएस के 100 वर्ष पर सिक्का जारी

वहीं, आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी, एन चंद्रबाबू नायडू गारू के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए। इस साल की यात्रा के सुखद पल वह भी थे, जब असम के गुवाहाटी में सरुसजाई स्टेडियम में झुमोइर बिनंदिनी-2025 कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने ड्रम बजाया। इसके अलावा, वे बर्फ से ढके जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग के दौरे पर पहुंचे थे। प्रकृति की गोद में एक दिन को समर्पित करते हुए पीएम मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर गुजरात में गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। वहीं, उन्होंने नई दिल्ली में कर्तव्य भवन से तस्वीरों के जरिए दिल्ली का नजारा दिखाया। इस साल की यात्रा में आरएसएस के 100 वर्ष और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के अवसर पर पीएम मोदी ने नई दिल्ली में विशेष रूप से डिजाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के दर्शन किए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़े… शामली में 30 करोड़ की कुर्की के बाद गैंगस्टर फिरोज का सुसाइडल, वीडियो बना पुलिस पर लगाए सनसनीखेज आरोप

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल