Home » राजनीति » अनंत सिंह की बेटी के तिलक में दिखा शाही अंदाज, दामाद को मिलेगी डिफेंडर कार; 400 गाड़ियों के काफिले की चर्चा

अनंत सिंह की बेटी के तिलक में दिखा शाही अंदाज, दामाद को मिलेगी डिफेंडर कार; 400 गाड़ियों के काफिले की चर्चा

Anant Singh Daughter:

Anant Singh Daughter: मोकामा के विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी के तिलक समारोह को लेकर पटना में भव्य तैयारियां की गई हैं। शुक्रवार, 20 नवंबर को दानापुर स्थित एक रिसॉर्ट में तिलक समारोह आयोजित किया गया। इस खास मौके पर परिवार और रिश्तेदारों में काफी उत्साह देखने को मिला। समारोह में होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार उपहार में देने की चर्चा है। वहीं, मेहमानों के स्वागत और खानपान के लिए भी बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

Anant Singh Daughter: बेटी के तिलक समारोह में परिवार का दिखा उत्साह

शिवांगी के तिलक समारोह के दौरान परिवार के लोगों के बीच जश्न का माहौल रहा। पूर्व विधायक नीलम देवी ने बेटी के सिर पर आंचल रखकर उसे आशीर्वाद दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने भी शिवांगी को शुभकामनाएं दीं। तिलक की रस्म पूरी होने के बाद लड़की पक्ष के लोग और रिश्तेदार पटना के बिहटा में दूल्हे ऋषिकेश कुमार के घर तिलक चढ़ाने के लिए रवाना हुए। इस दौरान नीलम देवी रिश्तेदारों के साथ पारंपरिक विवाह गीत गाती नजर आईं।

Anant Singh Daughter: दामाद को मिलेगी लग्जरी डिफेंडर कार

शिवांगी के तिलक समारोह में लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को यह लग्जरी कार उपहार में देने वाले हैं। समारोह के लिए कार को विशेष रूप से सजाया गया था।

400 से ज्यादा गाड़ियों के काफिले की चर्चा

शिवांगी के तिलक समारोह को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक के लिए 400 से अधिक गाड़ियों का काफिला निकला। इस आयोजन को लेकर इलाके में भी काफी चर्चा है।

1000 किलो घी के लड्डू, लाखों मिठाइयों का इंतजाम

अनंत सिंह की बेटी की शादी में मेहमानों के खानपान के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह और शादी के लिए करीब 1000 किलो शुद्ध घी के लड्डू तैयार कराए जा रहे हैं। इसके अलावा लाखों की संख्या में मिठाइयां और रसगुल्ले बनाने की तैयारी की खबरें भी सामने आई हैं। मेहमानों के स्वागत और भोजन के लिए बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। शादी में पहुंचने वाले लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

10 एकड़ में भोज की तैयारी, बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने का अनुमान

शादी में मेहमानों के स्वागत और भोजन के लिए करीब 10 एकड़ में व्यवस्था किए जाने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में शादी को यादगार बनाने के लिए सजावट, ठहरने और खानपान से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

25 नवंबर को होगी शिवांगी की शादी, बेटे का भी होगा जनेऊ संस्कार

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में होनी है। शादी से पहले 23 नवंबर को हल्दी और कलश की रस्म होगी, जबकि 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी दौरान परिवार में एक और मांगलिक आयोजन होगा। अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी कराया जाएगा। ऐसे में परिवार में बेटी की शादी और बेटे के उपनयन संस्कार को लेकर दोहरी खुशियों का माहौल है।

यह भी पढ़े- गोरखपुर हादसे के बाद CCTV फुटेज और गिरफ्तारी पर क्यों आमने-सामने आए योगी-अखिलेश?