Breaking News
Home » पश्चिम बंगाल » 61 चाय बागानों के श्रमिकों से सीधा संवाद, अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम

61 चाय बागानों के श्रमिकों से सीधा संवाद, अभिषेक बनर्जी का बड़ा कदम

अलीपुरद्वार में अनोखी सभा

Abhishek Banerjee: अलीपुरद्वार, नए साल की शुरुआत में ही तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी चाय बागान के श्रमिकों से सीधे बातचीत करने जा रहे हैं। 3 जनवरी को अलीपुरद्वार में होने वाली इस खास सभा को लेकर चाय बागान इलाकों में पहले से ही काफी उत्साह देखने  को मिल रहा है।

रैंप पर चलकर सुनेंगे श्रमिकों की समस्याएं

यह कार्यक्रम अब तक के पारंपरिक आयोजनों से बिल्कुल अलग और नए अंदाज़ में किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, श्रमिकों की समस्याएं सीधे सुनने के लिए सभा स्थल पर एक विशेष रैंप बनाया जा रहा है। मधेरडाबरी चाय बागान के फुटबॉल मैदान में रैंप तैयार करने का काम शुरू हो चुका है। अभिषेक बनर्जी हाथ में माइक लेकर इस रैंप पर चलते हुए चारों ओर घूमेंगे और श्रमिकों की बातें खुद सुनेंगे।

Abhishek Banerjee: में अनोखी सभा
अलीपुरद्वार में अनोखी सभा

Abhishek Banerjee: 61 चाय बागानों के श्रमिक होंगे शामिल

रैंप के चारों तरफ 61 चाय बागानों से आए श्रमिक और कर्मचारी बैठेंगे। हर चाय बागान के श्रमिकों को अपनी-अपनी समस्याएं रखने का मौका मिलेगा। तृणमूल चाय बागान श्रमिक यूनियन के राज्य अध्यक्ष विरेंद्र बरा ओराव ने बताया कि हर बागान से श्रमिकों और कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि समूह सभा में शामिल रहेगा।

अलीपुरद्वार में अनोखी सभा
अलीपुरद्वार में अनोखी सभा

तेजी से चल रही हैं सभा की तैयारियां

मिली जानकारी के अनुसार, 3 जनवरी को कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक बनर्जी के संबोधन से होगी। इसके बाद वह रैंप पर जाकर सीधे श्रमिकों के साथ बातचीत करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। वहीं, सुबह से ही तृणमूल कांग्रेस के जिला स्तर के नेता सभा स्थल पर मौजूद हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। समय कम होने के कारण कार्यक्रम की अंतिम तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।

Report By: Pijush