Home » उत्तर प्रदेश » न्यू ईयर की पार्टी के बाद लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, बलिया में मातम

न्यू ईयर की पार्टी के बाद लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, बलिया में मातम

Up news: नए साल के जश्न के बीच यूपी के बलिया जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जब पूरी दुनिया नए साल का स्वागत शोर-शराबे और खुशियों के साथ कर रही थी, उसी वक्त बलिया के एक परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में नए साल की पार्टी मनाने गए युवक विजय शुक्ल का शव सड़क किनारे एक गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घर-मोहल्ले में पसरा मातम

पुलिस के मुताबिक, बांसडीह-सहतवार मार्ग पर दरांव गांव के पास गुरुवार रात सड़क किनारे गड्ढे में पिंडहरा (पाण्डेय के पोखरा) गांव निवासी 36 वर्षीय विजय शुक्ल का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के घर और मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

Up news: न्यू ईयर पार्टी के बाद हुए थे लापता

बताया जा रहा है कि विजय शुक्ल 31 दिसंबर की रात एक रेस्टोरेंट में न्यू ईयर पार्टी मनाने गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटे और लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो गुरुवार को पुलिस को सूचना दी गई। विजय की बहन की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

अंधेरे में गड्ढे में गिरने की आशंका

Up news: पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि अंधेरा होने की वजह से विजय नाले के गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि न्यू ईयर पार्टी के बाद विजय किसके साथ थे और वहां से कैसे निकले।

 

यह भी पढ़ें: जश्न था शोर, बना खौफ का दौर संगीत के बीच खूनखराबा युवक की पीट-पीटकर हत्या

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments