ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » कौन थी झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी? जिनकी लाश मिलने से मचा हड़कंप

कौन थी झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी? जिनकी लाश मिलने से मचा हड़कंप

First Woman Auto Driver In Jhansi

First Woman Auto Driver In Jhansi: झांसी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की खून से लथपथ लाश मिली है। अनीता, जो अपनी मेहनत से ऑटो चलाकर जीवन यापन करती थी, सोमवार रात को घर से ऑटो लेकर निकली थी, लेकिन देर रात उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली।

जबरदस्त कहासुनी के बाद हत्या का आरोप

परिजनों के मुताबिक, अनीता चौधरी का एक युवक से पहले झगड़ा हुआ था। आरोप है कि उसी युवक ने रात को फिर से अनीता से कहासुनी की और फिर तमंचे से दो गोलियां चला दीं। अनीता की बहन का आरोप है कि उसके साथ लूटपाट और हत्या की गई है, जिसके बाद उसकी बहन की खून से सनी लाश मिली।

First Woman Auto Driver In Jhansi: अनीता ने बहन ने क्या बताया? 

आपको बता दें कि अनीता चौधरी नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा स्थित अंबेडकर नगर में रहती थी। घटना को लेकर उनकी बहन विनीता चौधरी ने बताया कि मेरी बड़ी बहन अनीता झांसी की पहली ऑटो ड्राइवर थी। वे सुबह और रात को ऑटो चलाती थी। दिन में घर का काम करती थी। रविवार रात 9:30 बजे वह घर से ऑटो चलाने निकली थी। देर रात करीब 1:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास अनीता गंभीर हालत में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि ऑटो पलटा हुआ था और अनीता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतका के देवर दिलदार सिंह ने घटना को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि यह मामला हादसा नहीं बल्कि हत्या का है। अनीता के शरीर पर केवल सिर में गंभीर चोट के निशान थे, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में कोई चोट नहीं पाई गई। उनका तर्क है कि यदि यह सड़क हादसा होता, तो शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान होते। परिजनों के अनुसार, मंगलसूत्र, कान-नाक के गहने, पायल और मोबाइल भी अनीता का गायब है। जिसे पता चलता है कि लूटपाट के बाद उनकी हत्या की गई है। कैमरे खंगाले जाएं, हमें न्याय मिलना चाहिए।

DIG कर चुके है सम्मानित

आपको बता दें कि अनीता चौधरी के हौसले और जज़्बे की हर तरफ सराहना होती थी। 13 दिसंबर 2021 को उन्हें तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र सिंह सहित कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया था। अनीता ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम करते हुए अपने ऑटो के आगे एक पोस्टर भी लगाया हुआ था, जिस पर लिखा था “जनपद झांसी पुलिस, झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर। पुरुष और महिला एक समान, जन-जन का हो यही आह्वान।” इस पोस्टर पर पुलिस अधिकारियों के संपर्क नंबर भी दर्ज थे।

ये भी पढ़े… संभल के अवैध मदरसे पर क्यों गरजा Yogi का बुलडोजर?

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

Khabar India YouTubekhabar india YouTube poster

राशिफल