Home » उत्तर प्रदेश » संभल के अवैध मदरसे पर क्यों गरजा Yogi का बुलडोजर?

संभल के अवैध मदरसे पर क्यों गरजा Yogi का बुलडोजर?

Sambhal News

Sambhal News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में संभल जिले में प्रशासन ने एक बार फिर बुलडोजर एक्शन करते हुए सरकारी जमीन पर बने दो अवैध मस्जिद और एक मदरसे को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने करीब 2.5 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। प्रशासन काफी समय से गांव वालों को अवैध मस्जिद को लेकर आगाह कर रहा था। बुलडोजर कार्रवाई की आशंका इतनी प्रबल थी कि ग्रामीणों ने खुद ही एक मस्जिद को गिराने का काम शुरू कर दिया। जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दो में से एक मस्जिद को ग्रामीण पहले ही काफी हद तक ढहा चुके थे।

दो बुलडोजरों से मस्जिद को तोड़ा जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात है।

ढहाया गया अवैध ढांचा

प्रशासन ने अवैध मस्जिद और मदरसे को गिराने के लिए 4 जनवरी की तारीख तय की थी। लेकिन योगी सरकार की सख्ती का असर ऐसा दिखा कि लोग सुबह का इंतजार किए बिना ही रात में हथौड़ा लेकर अवैध निर्माण गिराने में जुट गए। मस्जिद का बड़ा हिस्सा ग्रामीणों ने खुद ही ढहा दिया। स्थानीय तहसीलदार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सकारात्मक संकेत है कि लोग कानून का सम्मान करते हुए स्वयं अवैध निर्माण हटाने के लिए आगे आ रहे हैं।

Sambhal News: तीन बुलडोजरों से कार्रवाई

मलबा हटाने के बाद प्रशासन ने आगे बने अवैध मदरसे पर कार्रवाई की। ढोल पिटवाकर पूरे इलाके में मुनादी कराई गई और फिर तीन बुलडोजरों की मदद से करीब 1500 वर्ग मीटर में फैले मदरसे को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा संभल के रावा बुजुर्ग इलाके में स्थित एक और अवैध मस्जिद को भी गिराया गया।

मस्जिद 1500 वर्ग मीटर में बनी थी। अफसरों का कहना है कि जमीन पर कब्जा करके मस्जिद बनाई गई।

सरकारी जमीन पर था कब्जा

प्रशासन के अनुसार मुतवल्ली हाजी शमीम पर 439 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मस्जिद निर्माण का आरोप था। इस मामले में वर्ष 2018 में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, जिसके बाद तहसीलदार न्यायालय में लंबी सुनवाई चली। सभी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर अदालत ने जमीन को सरकारी घोषित करते हुए मुतवल्ली को बेदखल करने का आदेश दिया।  इसी न्यायालय के आदेश के अनुपालन में योगी सरकार के नेतृत्व में प्रशासन ने यह बुलडोजर कार्रवाई की।

ये भी पढ़े… ‘इस्लाम दहेज की इजाज़त नहीं देता, फिर भी क्यों?’ कारी इसहाक की मुसलमानों को दो टूक नसीहत