ख़बर का असर

Home » नई दिल्ली » दिल्ली के लक्ष्मी नगर में ट्रिपल मर्डर, बेटे ने मां-बहन-भाई की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में ट्रिपल मर्डर, बेटे ने मां-बहन-भाई की हत्या कर थाने में किया सरेंडर

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी ही मां, बहन और नाबालिग भाई की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Delhi news: दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी ही मां, बहन और नाबालिग भाई की हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया।

आर्थिक तंगी बनी हत्या की वजह

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। इसी तनाव के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान यशवीर सिंह (25) के रूप में हुई है, जो मंगल बाजार इलाके का रहने वाला है।

Delhi news: थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे यशवीर सिंह लक्ष्मी नगर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी मां, बहन और भाई की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत बताए गए पते पर पहुंची।

Delhi news: घर के अंदर मिले तीनों के शव

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर तीन शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान मां कविता (46), बहन मेघना (24) और भाई मुकुल (14) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इलाके में दहशत का माहौल

इस ट्रिपल मर्डर की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पड़ोसी और स्थानीय लोग इस वारदात से सहमे हुए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक बेटा इतना बड़ा कदम उठा सकता है।

पुलिस कर रही है गहन जांच

Delhi news: फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने सकेगी।

 

यह भी पढ़ें: बदायूं में ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल