Home » जॉब - एजुकेशन » UP School: कड़ाके की ठंड में यूपी के स्कूल बंद, 8वीं से 12वीं तक 10 जनवरी तक छुट्टी

UP School: कड़ाके की ठंड में यूपी के स्कूल बंद, 8वीं से 12वीं तक 10 जनवरी तक छुट्टी

उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद और बच्चों की सुरक्षा

UP School Holiday: सर्दियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, खासकर उत्तर प्रदेश में। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोग परेशान हैं। कोहरे के कारण कई सड़क हादसों की खबरें भी सामने आ रही हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार गिरावट को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद और बच्चों की सुरक्षा
उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद और बच्चों की सुरक्षा

कई जिलों में आठवीं तक स्कूल बंद

बता दें कि कानपुर, आगरा, झांसी, लखनऊ, सीतापुर और औरैया में ठंड और कोहरे को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

लखनऊ के जिलाधिकारी ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों के स्कूलों में आठवीं कक्षा तक छुट्टी के आदेश दिए हैं। इसी तरह सीतापुर, औरैया, कानपुर और झांसी के जिलाधिकारियों ने भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। 12 जनवरी से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

UP School Holiday: उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद और बच्चों की सुरक्षा
उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद और बच्चों की सुरक्षा

UP School Holiday: बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला

इसके अलावा प्रयागराज में भी सर्द हवाओं और घने कोहरे के चलते 10 जनवरी तक कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए छुट्टी घोषित की गई है।
यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। साथ ही स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकते हैं।