ख़बर का असर

Home » उत्तर प्रदेश » ओवैसी के बयान पर पलटवार, बोले देवकी नंदन– तिलकधारी और भगवाधारी ही करेंगे शासन,सनातन की ध्वजा पूरी दुनिया में फहरेगी

ओवैसी के बयान पर पलटवार, बोले देवकी नंदन– तिलकधारी और भगवाधारी ही करेंगे शासन,सनातन की ध्वजा पूरी दुनिया में फहरेगी

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Up news: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी द्वारा हिजाब पहनने वाली महिला के प्रधानमंत्री बनने संबंधी बयान पर पलटवार करते हुए देवकी नंदन ठाकुर ने सनातन परंपरा, हिंदू राष्ट्र और वैश्विक हिंदू एकता की बात कही।

“भारत ही नहीं, पड़ोसी देशों में भी सनातन का शासन”

देवकी नंदन ठाकुर ने कहा, “हमारा सपना है कि एक तिलकधारी और भगवाधारी न केवल भारत में, बल्कि बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी शासन करेगा।” उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव पूरी दुनिया में फैलना तय है।

Up news: हिंदू आस्था पर हमलों का लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों का उद्देश्य हमेशा से हिंदू मंदिरों को तोड़ना, आस्था को कमजोर करना और देवी-देवताओं का अपमान करना रहा है।
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि जहां-जहां ऐसे तत्व सफल हुए, वहां काशी, राम जन्मभूमि और कृष्ण जन्मभूमि जैसे पवित्र स्थलों को नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन जहां वे असफल रहे, वहां उन्हें पीछे हटना पड़ा।

“सोमनाथ से राम मंदिर तक सनातन की विजय”

उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों के बाद भी सोमनाथ मंदिर आज भी खड़ा है। भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है, कृष्ण जन्मभूमि मंदिर भी बनेगा और काशी विश्वनाथ मंदिर भी पूरी शान से स्थापित होगा। उनके अनुसार, सनातन की इस पवित्र भूमि पर एक दिन सनातन धर्म की ध्वजा पूरी मजबूती से लहराएगी।

Up news: हिंदू राष्ट्र पर मोहन भागवत के बयान का समर्थन

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर भी देवकी नंदन ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि आने वाले 20-30 वर्षों में भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र, सनातन राष्ट्र और सनातनी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए अभी से प्रयास शुरू करने होंगे, न कि कल से।

वैश्विक सनातन सुरक्षा की अपील

देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि प्रयास होना चाहिए कि सनातनी न केवल भारत में, बल्कि बांग्लादेश, इंग्लैंड और अन्य देशों में भी सुरक्षित रहें। उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगे बढ़ने और बिना समय गंवाए तैयारी शुरू करने की अपील की।

ये भी पढ़े… गढ़वा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार की मौत

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Live Video

लाइव क्रिकट स्कोर

khabar india YouTube posterKhabar India YouTube

राशिफल